Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड की 2 लाख कॉपियों का होगा मूल्यांकन:संभल में पांच केंद्रों पर 1000 परीक्षक, 24 घंटे CCTV निगरानी में होगा कार्य

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभल जिले में दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जनपद संभल के डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र के खुलने और बंद होने की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से अधिक परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे मूल्यांकन कार्य की निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 01 अप्रैल तक चलेगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। संभल जनपद में कुल 51,432 परीक्षार्थी थे, जिनमें इंटरमीडिएट के 27,786 और हाईस्कूल के 23,646 छात्र शामिल थे। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई और एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी में होगा। वहीं, हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज संभल, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई और आचार्य मुक्तेश हकीम रहीस इंटर कॉलेज में की जाएगी। सभी परीक्षकों को विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने आगे बताया कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार, सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने वाले कमरों की भी 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दबंगों ने महिला को पीटा, VIDEO:विरोध करने पर छेड़खानी की, घायल अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    जालौन में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में सूबेदार ने लगाई फांसी:पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव में होने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment