Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में सूबेदार ने लगाई फांसी:पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव में होने की आशंका

    7 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरोल स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में रविवार सुबह एक सूबेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाबूराम पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्षों से मंगरोल स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात थे। रविवार सुबह उन्होंने परिसर में एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सहकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामजीलाल ने बताया कि सूबेदार बाबूराम को अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहकर्मियों के अनुसार, बाबूराम पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बाबूराम मूल रूप से बिंदकी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की 2 लाख कॉपियों का होगा मूल्यांकन:संभल में पांच केंद्रों पर 1000 परीक्षक, 24 घंटे CCTV निगरानी में होगा कार्य
    Next Article
    5,312 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एसआई भर्ती परीक्षा:आज 7,018 अभ्यर्थियों ने दिया पेपर, दो दिन 4 पालियों में हुआ एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment