Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड के रिजल्ट के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोली:“टॉपर बेटियों से बात कर दूंगी बधाई, शहर-जिले के हर मेधावी का होगा सम्मान”

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों के शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने कहा सभी बेटियों का सम्मान किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि टॉपर बेटियों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई देंगी और सभी मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने इसे प्रदेश में बेहतर होते शैक्षिक माहौल और बेटियों को मिल रहे प्रोत्साहन का परिणाम बताया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से बातचीत पढ़िये सवाल: आप खुद एक महिला हैं, और बेटियां टॉप कर रही हैं, इसे कैसे देखती हैं? जवाब: इस रिजल्ट को हम बेहद सकारात्मक नजरिए से देखते हैं। बेटियों की यह सफलता समाज में बदलती सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है, जिनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। प्रदेश में बेहतर माहौल बना है, जहां बच्चे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई कर पा रहे हैं। इस सफलता में शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की बड़ी भूमिका रही है। सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शी परीक्षा और मूल्यांकन के कारण ही इतना बेहतर परिणाम सामने आया है। सवाल: यूपी बोर्ड की तुलना अब सीबीएसई से की जा रही है, पहले ज्यादा बच्चे फेल होते थे, क्या बदलाव हुआ? जवाब:2017 के बाद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार हुआ है। सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आई है, नकल पर सख्ती हुई है और पढ़ाई का माहौल बेहतर बना है। यही कारण है कि अब यूपी बोर्ड के परिणामों की तुलना अन्य राष्ट्रीय बोर्ड से की जा रही है। सवाल: जो बच्चे टॉप कर रहे हैं, क्या उनके नाम पर जिले में लाइब्रेरी या सड़क बनाई जाएगी? जवाब: जिन छात्रों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। हर टॉपर को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। मैं खुद यूपी बोर्ड की टॉपर बेटियों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दूंगी। हमारी सरकार में बेटियों को पढ़ाई के लिए लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सवाल: जो बच्चे फेल हो गए हैं, उनके लिए आपका क्या संदेश है? जवाब:जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने स्क्रूटनी का विकल्प दिया है, जिससे वे अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करा सकते हैं। अगर इसके बाद भी सफलता नहीं मिलती, तो जीवन में आगे और भी अवसर मिलेंगे। असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी। सवाल: हाईस्कूल और इंटर की टॉपर बेटियों से क्या आपने बात की? जवाब: अभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उनका फोन लगातार व्यस्त आ रहा है। जल्द ही उनसे बात कर उन्हें बधाई दूंगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करूंगी। सवाल: जो बच्चे यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठना नहीं चाहते, उनके लिए कोई योजना? जवाब: यूपी बोर्ड में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। सरकार का प्रयास है कि हर छात्र को बेहतर अवसर मिले और वह अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रद्धा और आस्था ने प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाया:सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल की श्रद्धा ने 96.83% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रहीं
    Next Article
    अयोध्या में 450 बिस्वा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:3 जगहों पर ध्वस्तीकरण, प्राधिकरण की चेतावनी—बिना नक्शा स्वीकृति न करें खरीद-फरोख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment