Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड में 558 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम:स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा, सीसीटीवी से रखी नजर

    15 hours ago

    1

    0

    जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी, जिनकी निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। हालांकि, दोनों पालियों में कुल 8395 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 7837 ही उपस्थित रहे, जबकि 558 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की बालिकाओं के लिए गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषय की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय में कुल 6112 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 5677 उपस्थित रहीं और 435 छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं। इसी तरह, इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 208 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 198 उपस्थित हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2075 नामांकन के सापेक्ष 1962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, वॉयस रिकॉर्डिंग व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण प्रक्रिया सुनिश्चित की गई थी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जिन्होंने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी लगातार केंद्रों का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) गौतम प्रसाद समेत सचल दस्तों ने प्रथम और द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कक्षों का भी अवलोकन किया और पाया कि सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील थे। डीआईओएस गौतम प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम कार्यक्रम में अमर्यादित नारेबाजी का किया विरोध
    Next Article
    बिजनौर में बेटे की हत्या के दोषी पिता को सजा:कोर्ट ने आजीवन कारावास का सुनाया फैसला, 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment