Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:बागपत में 37 केंद्रों पर 27 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बागपत जिले में 37 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 13,766 और इंटरमीडिएट के 13,417 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 27,183 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तीन जोनल, दस सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रात में स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य गीता शर्मा और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कैलाश तिवारी को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार को विभागीय परीक्षा नोडल अधिकारी बनाया गया है। माध्यमिक विद्यालयों के 1021 और बेसिक शिक्षा परिषद के 483 शिक्षकों को फोटोयुक्त आईकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें पदनाम, विषय और मोबाइल नंबर शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजा पूरी करने के बाद बांग्लादेशी नागरिक का डिपोर्टेशन:अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचाया गया, लखनऊ जेल में बंद था
    Next Article
    कानपुर देहात में 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment