Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डेरापुर पुलिस और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (द्वारका) ने एक संयुक्त कार्रवाई में बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 4 किलो 168 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान बृजमोहन पुत्र भगवानदास (लगभग 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम गुरियापुर, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात का निवासी है। उसे उसके घर से पकड़ा गया। बृजमोहन थाना सेक्टर-23, द्वारका, नई दिल्ली में पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। इस नेटवर्क का खुलासा 14 फरवरी 2026 को हुआ था, जब दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मयंक पुत्र अरविंद सिंह के कब्जे से 249 ग्राम अवैध चरस बरामद की थी। मयंक से पूछताछ और विवेचना के दौरान बृजमोहन का नाम सामने आया। इसके बाद, संयुक्त टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए 17 फरवरी को बृजमोहन को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त बृजमोहन के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस की टीम उसे संबंधित न्यायालय में पेश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:बागपत में 37 केंद्रों पर 27 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    भाजपा नेता ने बिजली घर में आग लगाने की धमकी:शामली में ग्रामीणों के तार न जोड़ने पर जेई को दी धमकाया; 5 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment