Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:बिजनौर में 119 केंद्रों पर 86 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम

    13 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जिले के 119 परीक्षा केंद्रों पर कुल 86,521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जयकरण यादव ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल के 45,429 और इंटरमीडिएट के 40,976 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 5 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीआईओएस जयकरण यादव ने केंद्रीय व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की भी जानकारी दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर के साथ दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी जनपद, क्षेत्रीय और राज्य कार्यालय के कंट्रोल रूम से की जा रही है। नकल रोकने के लिए छह सचल दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) भी लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग आठ हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अचानक बदला मौसम, बारिश के आसार:सुबह के समय छाई घटा , तापमान में गिरावट के साथ गायब हुई धूप
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 1.54 लाख परीक्षार्थी शामिल:जौनपुर में 206 केंद्र, 13 अति संवेदनशील; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment