Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 1.54 लाख परीक्षार्थी शामिल:जौनपुर में 206 केंद्र, 13 अति संवेदनशील; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    15 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले में कुल 1 लाख 54 हजार 122 परीक्षार्थियों के लिए 206 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए नकलविहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन परीक्षाओं में हाईस्कूल के 77,042 और इंटरमीडिएट के 77,080 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षार्थी जिले के 600 से अधिक माध्यमिक, वित्तीयविहीन, राजकीय और एडेड स्कूलों से हैं। नकल रोकने और सुचारु संचालन के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य व्यवस्थापक भी नियुक्त हैं। 13 अति संवेदनशील और 24 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रश्नपत्रों को चार-लेयर वाली लॉकिंग व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर को जिले और मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, ताकि चौतरफा निगरानी सुनिश्चित हो सके। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जबकि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण के लिए राजा डीएम (शिया) इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थियों के उलझनों को दूर करेगा हेल्प डेस्क हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर पर फोन कर परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित अपनी समस्या का समाधान पा सकेंगे।डीआईओएस ने विषय विशेषज्ञ परीक्षार्थियों को तनाव से छुटकारा दिलाएंगे। हेल्प डेस्क पर राजकीय व अन्य कालेज के प्रवक्ता रहेंगे। जिला समन्यवक डा. राजन सिंह को हेल्प डेस्क का नोडल प्रभारी बनाया गया है। हेल्प डेस्क पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित के अलावा भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, नागरिक शास्त्र विशेषज्ञ हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगे।कुल एक लाख 54 हजार 122 परीक्षार्थी होंगे शामिल, बनाए गए 206 केंद्र हाईस्कूल में 77 हजार 42 व इंटरमीडिएट 77 हजार 80 छात्र हैं पंजीकृत माध्यमिक विद्यालयों की संख्या: 667 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 33 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 150 वितविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 484 परीक्षा केंद्र की संख्या: 206 हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या: 77042 इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 77080 कुल परीक्षार्थी: 154122 6 जोनल, 22 सेक्टर व 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती। कुल संवेदनशील परीक्षा केंद्र: 24 अति संवेदनशील : 13 निगरानी के लिए छह सचल दस्ते की तैनाती एनआइसी से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी बोर्ड परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या के निशत् के लिए 945447739 7007115720 हेल्पले इन नवरी पर परीक्षार्थी फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:बिजनौर में 119 केंद्रों पर 86 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम
    Next Article
    जालौन में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू:पहले दिन छात्रों का टीका लगाकर अभिनंदन, की गई फूलों की बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment