Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा, कानपुर देहात में नकल पर नकेल:DM बोले- मोबाइल फोन सीलबंद बॉक्स में, फोटोकॉपी दुकानें बंद रहेंगी

    14 hours ago

    1

    0

    हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई, जिसमें कड़े निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनपद के कुल 83 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएँ प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। इस वर्ष हाईस्कूल के 25,053 और इंटरमीडिएट के 24,557 सहित कुल 49,610 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 83 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 83 केंद्र व्यवस्थापक और 83 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा अवधि में लगातार भ्रमणशील रहने और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे और कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा कक्ष के भीतर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या परीक्षार्थी द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी मोबाइल फोन सीलबंद/ताला बंद बॉक्स में सुरक्षित रखवाए जाएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर ही खोलने के निर्देश दिए गए। परीक्षा अवधि में केंद्रों के निकट स्थित फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, समुचित फर्नीचर और विद्युत आपूर्ति का बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सहायता के लिए 9454457387, 9305407737 और 7007084001 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजभूषण चौधरी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ननदोई ने की अश्लीलता, शिकायत पर पति ने पीटा:दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास का आरोप; 7 पर FIR दर्ज
    Next Article
    लखनऊ की अनंत नगर आवासीय योजना में काम धीमा:4 निर्माण एजेंसियों को भेजा नोटिस, समय पर काम पूरा नहीं होने पर लगेगा जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment