Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ननदोई ने की अश्लीलता, शिकायत पर पति ने पीटा:दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास का आरोप; 7 पर FIR दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में एक विवाहिता ने अपने ननदोई पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 12 दिसंबर 2023 को गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी शहजाद से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज में कार और रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका ननदोई उस पर गलत नजर रखता था और मौका मिलने पर छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणियां करता था। 18 मार्च 2024 को पति के घर पर न होने के दौरान ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर मारपीट की। जब विवाहिता ने इस घटना की जानकारी पति को दी, तो उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे ही बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने बताया कि 28 जून 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। तब से पीड़िता अपने मायके में रह रही है और न्याय के लिए भटक रही है। महिला थाने में विवाहिता के पति शहजाद, सास आमना, देवर साहिल, जेठ जमील, जेठानी जीनत, ननद शहनाज और ननदोई शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सेक्टर-61 से ग्रेटरनोएडा वेस्ट तक जाएगी मेट्रो:4 स्टेशन को बनाया जाएगा, आरआरटीएस को कनेक्ट करेगी, 1.25 लाख की राइडरशिप
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा, कानपुर देहात में नकल पर नकेल:DM बोले- मोबाइल फोन सीलबंद बॉक्स में, फोटोकॉपी दुकानें बंद रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment