Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन 955 छात्र अनुपस्थित:चित्रकूट में कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे हुए बंद, डीआईओएस ने कराया ठीक

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। पहले दिन कुल 955 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल के 656 और इंटरमीडिएट के 299 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में कुल 13,497 पंजीकृत छात्रों में से 12,841 उपस्थित हुए, जबकि 656 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 10,958 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 299 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगभग एक घंटे तक बंद रहे। नियंत्रण कक्ष से इसकी जानकारी मिलने पर डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) रविशंकर ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भेजकर इन्हें ठीक कराया। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सुबह से ही छात्र-छात्राओं की गेट पर तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। नोडल अधिकारी सहित विभिन्न उड़नदस्ता टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा, मौत:खेत से लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर युवक फरार; केस दर्ज
    Next Article
    वर्ल्डकप-अभिषेक शर्मा से स्लिप पर मैक्स ओ'डाउड का कैच ड्रॉप:3.3 ओवर में नीदरलैंड का स्कोर 21/0; भारत ने 194 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment