Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी का पेपर संपन्न:1,399 हाईस्कूल और 2,493 इंटर के छात्र रहे अनुपस्थित

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का बुधवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले ही दिन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में 36,285 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34,886 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,399 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट का हिंदी प्रश्नपत्र हुआ। इस पाली में 35,593 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,493 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई, ताकि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाया जा सके। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि हिंदी का पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान था। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे और समय प्रबंधन में भी कोई दिक्कत नहीं हुई। विद्यार्थियों ने परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने के बाद अब विद्यार्थी आगामी विषयों की परीक्षाओं को लेकर तैयारी में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजगंज और नौलक्खा क्षेत्र में कल नहीं आएगा पानी:पंपिंग स्टेशन की मेन राइजिंग लाइन हुई लीकेज, बालाजीपुरम में पहुंचा गंदा पानी
    Next Article
    लूट के आरोपी को 9 वर्ष 11 माह की सजा:2015 में 20 टन अरहर की दाल लूटने का आरोप, पांच गवाहों ने दी गवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment