Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट के आरोपी को 9 वर्ष 11 माह की सजा:2015 में 20 टन अरहर की दाल लूटने का आरोप, पांच गवाहों ने दी गवाही

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने लूट के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को 9 वर्ष 11 माह के सश्रम कारावास व 5000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। यह फैसला विशेष न्यायाधीश ई सी कोर्ट जैनुद्दीन अंसारी ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार वादी मुकदमा सूर्यभान यादव निवासी देवारा हरखूपुर (कौवापुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 14 दिसंबर 2015 को ट्रक पर लदा 20 टन अरहर की दाल कीमत 27 लाख 50 हजार जो छत्तीसगढ़ से गोरखपुर के लिये जा रहा था कि रास्ते मे ठेकमा बाजार, थाना गम्भीरपुर के पास ट्रक रोक कर ड्राईबर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपया व ट्रक सहित सारा माल लूट लिया।इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पांच गवाहों ने दी गवाही इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह ने पांच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। इस मामले में आरोपी दिनेश ने 17 फरवरी 2026 को न्यायालय में अपना जुर्म स्वीकार कर दिया। जुर्म स्वीकार कर लेने पर अदालत ने आरोपी दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी को 9 वर्ष 11 माह के सश्रम कारावास व 5000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी का पेपर संपन्न:1,399 हाईस्कूल और 2,493 इंटर के छात्र रहे अनुपस्थित
    Next Article
    लखनऊ में दिखा चांद, कल से रमजान:लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, तरावीह की नमाज आज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment