Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू:साइलेंट CCTV की जगह वॉयस रिकॉर्डर, 30 दिन तक डेटा सुरक्षित

    11 hours ago

    1

    0

    हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इस वर्ष परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परिषद ने विशेष इंतजाम किए हैं। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर साइलेंट सीसीटीवी के स्थान पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम, परीक्षा कक्षों और प्रधानाचार्य कक्ष में स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद भी सभी रिकॉर्डिंग को 30 दिनों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। हालांकि विद्यालय परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार को कैमरों की निगरानी से बाहर रखा गया है। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परिषद के निर्देशों के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार जिन कक्षों में छात्राएं परीक्षा देंगी, वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाना अनिवार्य होगा। छात्राओं की तलाशी भी केवल महिला निरीक्षक ही लेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र-छात्राओं और कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य किया गया है। कक्ष बोर्ड पर किसी भी प्रकार की जानकारी लिखना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही प्रवेश पत्र और उस पर लगी फोटो का मिलान सुनिश्चित किया जाएगा। परीक्षा अवधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन की स्थिति में विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहने की भी अपील की है तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में NHM कर्मियों को मानदेय नहीं मिला:'नो पे-नो वर्क' की चेतावनी, शासन को ज्ञापन
    Next Article
    आगरा में 24 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिफ्तार:उड़ीसा से ले जाया जा रहा था अलीगढ़, पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment