Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा आज से शुरू:बुलंदशहर में 10 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी, नकल रोकने के लिए प्रशासन तैयार

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। जिले के 10 केंद्रों पर 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी, जिसके लिए प्रशासन ने नकल विहीन आयोजन की व्यापक तैयारी की है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में लगभग 7 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य परीक्षा सहायकों की तैनाती की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर के कुछ अधिकारियों को आरक्षित श्रेणी में भी रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. कुमार हर्ष ने मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। तेज धूप को देखते हुए, दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। लू और गर्मी से बचाव के लिए प्रत्येक केंद्र पर ओआरएस, इलेक्ट्रॉल पाउडर और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली पाली में होमगॉर्ड परीक्षा सम्पन्न:दूसरी पाली की परीक्षा शुरू ,प्रशासन की तरफ से किए गए पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    जनता ने विधायक अनिल सिंह को नहीं किया पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार उदय राज यादव, बसपा से डॉ शकील; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment