Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली पाली में होमगॉर्ड परीक्षा सम्पन्न:दूसरी पाली की परीक्षा शुरू ,प्रशासन की तरफ से किए गए पुख्ता इंतजाम

    13 hours ago

    1

    0

    होमगार्ड परीक्षा आज से जिले में शुरू हो गयी है और 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी। आज पहली पाली में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है और दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गयी है। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर का स्तर सामान्य रहा। मेरठ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं, जहां तीन दिन की छह पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है। भर्ती माफियाओं पर नजर रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुलदंशहर से होमगॉर्ड की परीक्षा देने आए मोहित ने बताया की पेपर मॉडरेट था। सब कुछ पढ़ा हुआ था। मुश्किल नहीं था। हालांकि जीके (सामान्य ज्ञान) के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन लगे। वहीं कांस्टेबल स्पेशल से जुड़े सवाल अधिक संख्या में पूछे गए, जो सीधे सिलेबस के अंदर से थे। आकाश ने बताया की बहुत बढ़िया एग्जाम गया। कांस्टेबल लेवल के सवाल थे और कांस्टेबल स्पेशल टॉपिक्स से अच्छे सवाल थे। सवाल घुमा कर थे पर अच्छे सवाल थे। समय के अनुसार पेपर सटीक था और समय पर्याप्त रहा। उन्होंने आगे बताया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षार्थियों के लिए बेल्ट , कलवा , कड़े आदि उतरवा दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा की सिक्के भी ले लिए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सड़क पर जलभराव, राहगीरों को हो रही दिक्कत:मुख्य मार्ग पर घुटनों से नीचे तक पानी, राहगीर परेशान
    Next Article
    यूपी होमगार्ड्स परीक्षा आज से शुरू:बुलंदशहर में 10 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी, नकल रोकने के लिए प्रशासन तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment