Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश, पोल उखड़े:एक की मौत, कानपुर में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा; 26 जिलों में अलर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ और अयोध्या में रविवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। बस्ती, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर और अंबेडकरनगर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। फर्रुखाबाद में आंधी से और पोल उखड़ गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर-फर्रुखाबाद रोड ब्लॉक हो गई। सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 किमी. की रफ्तार से हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम बदल गया है। तापमान में गिरावट और हवा में ठंड महसूस की जा रही है। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंट) एक्टिव हुआ है। इसके चलते आंधी-बारिश होगी। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। तापमान में 4-5°C की गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ललितपुर-कुशीनगर में बारिश हुई। झांसी समेत 5 जिलों में आंधी चली। 43.6 डिग्री के साथ जालौन सबसे गर्म शहर रहा। 5 दिन में पारा 4°C तक लुढ़क गया है। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.6°C पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बिजनौर में पारा सबसे कम 18.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। आपके शहर में मौसम कैसा है, मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का क्यों सख्त रुख? देखें बुलेटिन
    Next Article
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे प्रयागराज:4 मई को रक्षा तकनीक के सबसे बड़े मेले नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment