Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी को 24 घंटे में मिला एक लाख करोड़:सिंगापुर में योगी बोले- प्रदेश में अब 360 डिग्री का बदलाव; आज जापान जाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्टर रोड शो के दौरान कहा- यूपी को 24 घंटे में 1 लाख करोड़ का निवेश मिला। जबकि 60 हजार करोड़ रुपए के एमओयू (MoU) साइन किए गए। सीएम ने इसे प्रदेश की बदलती छवि और निवेश के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को लेकर निवेशकों में जो धारणा थी, अब उसमें 360 डिग्री का बदलाव आया है। आज यूपी में आने वाला हर निवेश सुरक्षित है और तेजी से बढ़ती संभावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। मैंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री से बात की। वर्ल्ड लेबल की बड़ी फिनटेक और इन्वेस्टमेंट कंपनियों जैसे टेमासेक, GIC, UBS, सेट्स, ब्लैकस्टोन समेत कई कंपनियों के CEO से मुलाकात की। इन बैठकों में इंडस्ट्री लीडर्स ने प्रदेश में निवेश को लेकर रुचि दिखाई है। सिंगापुर से सीएम योगी आज जापान दौरे पर रवाना होंगे। पढ़िए सीएम योगी के संबोधन की बड़ी बातें… जेवर एयरपोर्ट को बनाएंगे MRO हब सीएम ने सिंगापुर के एविएशन मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल (MRO) के लिए सिंगापुर एक बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही सुविधा भारत में विकसित करने की योजना है और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को MRO हब के रूप में विकसित किया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट पर भी फोकस सीएम योगी ने सिंगापुर के ITE (इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) सेंटर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वहां का स्किलिंग मॉडल विश्वस्तरीय है। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी आधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य की ओर यूपी सीएम ने कहा- सिंगापुर में हुए ये सभी समझौते उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में “मील का पत्थर” साबित होंगे। भारत बन रहा निवेश का ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ पिछले 10-11 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेजी से विकास किया है। जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। भारत आज वैश्विक निवेश के लिए “ड्रीम डेस्टिनेशन” बन चुका है और उत्तर प्रदेश इस विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। ‘सुरक्षा, स्किल और स्केल’ मॉडल पर जोर उनकी सरकार ने प्रदेश में निवेश के लिए सुरक्षा, स्किल और स्केल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया है। दावा किया कि यूपी में निवेश न केवल सुरक्षित है, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक संभावनाएं देने वाला भी है। सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने निवेश और विकास को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया। भारी निवेश प्रस्ताव और वैश्विक कंपनियों की रुचि को देखते हुए सरकार इसे उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। यूपी के पास इंडस्ट्री का बेस योगी ने कहा- किसी भी इंडस्ट्री के आने के लिए जो उसका बेस चाहिए, वह MSME उत्तर प्रदेश सरकार के पास पहले से मौजूद है। 96 लाख MSME यूनिट अलग-अलग सेक्टर में यूपी के अंदर पहले से कार्यरत हैं, जो 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार और नौकरी की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है। यूपी पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सिंगापुर सबसे बड़ा इंवेस्टर भारत और सिंगापुर के बीच हमारा फोकस डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, स्मार्ट नेशन, सेमीकंडक्टर और ग्रीन शिपिंग कॉरिडोर पर रहा। इन सभी क्षेत्रों में सिंगापुर का भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सबसे अधिक है। सिंगापुर भारत के अंदर सबसे ज्यादा निवेश करता है। यूपी अब लैंड ऑफ परफॉर्मेंस इन परिस्थितियों में भारत के अंदर यूपी खुद को ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश आज के दौर में केवल लैंड ऑफ पोटेंशियल नहीं है, बल्कि लैंड ऑफ परफॉर्मेंस के रूप में आप सभी के सामने स्वयं को प्रस्तुत करने में सफल हुआ है। 9 सालों में 3 गुना बढ़ी GDP उत्तर प्रदेश में 9 सालों में GDP बढ़कर आज 13 लाख करोड़ से बढ़कर 36 लाख करोड़ होने जा रहा है। दुनिया के अंदर कहीं भी ऐसा देखने को नहीं मिला होगा कि 9 साल में कोई राज्य अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाने में सफल हुआ हो। ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाई प्रति व्यक्ति आय (पर कैपिटल इनकम) भी 3 गुना बढ़ी है। ऐसा देखने को नहीं मिला होगा। भारत की अर्थव्यवस्था में 9.5 प्रतिशत का योगदान आज उत्तर प्रदेश दे रहा है। इसलिए भारत में उत्तर प्रदेश ने निवेश के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हमने इस दिशा में बहुत सारे प्रयास किए हैं। यूपी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन डी-रेगुलेशन रैंकिंग में भारत के अंदर प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश के पास है। डी-क्रिमिनलाइजेशन के माध्यम से हमने राज्य के 13 अधिनियमों में से 99 प्रतिशत आपराधिक प्रावधानों को खत्म किया है। पिछले 5 सालों से उत्तर प्रदेश राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) राज्य के रूप में भारत की अर्थव्यवस्था के एक ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए आगे बढ़ रहा है। -------------------------------- ये भी पढ़ें: संघ को सता रही यूजीसी से बंटवारे की चिंता:2027 चुनाव से पहले यूपी में भागवत का बड़ा संदेश क्या? यूजीसी नियमों से बढ़ी अगड़ा-पिछड़ा-दलित खाई और 2027 चुनाव से पहले संभावित राजनीतिक असर ने संघ की चिंता बढ़ा दी है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष में संघ प्रमुख मोहन भागवत के यूपी दौरे में इसकी झलक दिखी। गोरखपुर से लखनऊ और मेरठ तक भागवत ने सामाजिक सद्भाव बैठकें और प्रबुद्धजन सम्मेलन किए। इनमें सनातनियों से जातियों में बंटने की जगह राष्ट्र और धर्म के नाम पर एक होने का आह्वान किया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैशाली में युवक 1 किलो ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:दिल्ली-एनसीआर में बेचता था नशा, कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा गया
    Next Article
    गाजीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पटाखा फटा:पैर के नीचे दबने से हुआ हादसा, ई-रिक्शा चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment