Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 6 प्रांतों में भाजपा की क्षेत्रीय टीम घोषित:50% पदाधिकारी पिछड़े वर्ग से, ब्रजेश पाठक के करीबी को अवध में उपाध्यक्ष बनाया

    12 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने यूपी के सभी 6 प्रांतों की कार्यसमितियां गुरुवार को घोषित कर दी हैं। अवध, कानपुर, ब्रज, पश्चिम, काशी और गोरक्ष प्रांत में कुल 221 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें 25 महिलाएं हैं। यही टीमें 2027 का विधानसभा और 2029 का लोकसभा चुनाव कराएंगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी को प्रमोशन मिला है। उन्हें क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। अवध क्षेत्र युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितिन मित्तल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के करीबी मनीष शुक्ला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। ऊंचाहार से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं अंजली मौर्य को भाजपा ने अवध क्षेत्र का मंत्री बनाया है। अंजली ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तत्कालीन प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के खिलाफ बगावत की थी। इसके बाद उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने क्षेत्रीय टीमों में पिछड़े वर्ग को भी बड़ी हिस्सेदारी दी है। 50% से अधिक पदाधिकारी पिछड़े वर्ग से हैं। क्षेत्रीय टीमों की घोषणा करीब पांच साल बाद हुई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में क्षेत्रीय टीमों और अग्रिम मोर्चों की प्रदेश व क्षेत्रीय टीमों का गठन नहीं हुआ था। इससे पहले निवर्तमान टीम का गठन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल में 2021 में हुआ था। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अहम जिम्मेदारी भाजपा की नई क्षेत्रीय टीमों के पास सबसे बड़ी जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव की है। विधानसभा चुनाव की घोषणा में बमुश्किल चार महीने का समय बचा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री और क्षेत्रीय मंत्री को पार्टी की ओर से एक-एक जिले या विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन जिलों और विधानसभा सीटों पर समन्वय बनाते हुए कमल खिलाने का दारोमदार नई टीम पर रहेगा। बसपा से चुनाव लड़ी अंजली मौर्य को क्षेत्रीय मंत्री बनाया भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तत्कालीन प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के खिलाफ बगावत कर बसपा से चुनाव लड़ी अंजली मौर्य को पार्टी ने अवध का क्षेत्रीय मंत्री बनाया है। अंजली मौर्य ऊंचाहार सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, अंजली को 34 हजार से अधिक वोट मिले थे, इसके चलते अमरपाल की हार हुई थी। जानकारों का मानना है कि आगामी चुनाव में खाद्य आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ऊंचाहार से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, अंजली का वहां प्रभाव है। इसके चलते अंजलि को पार्टी में शामिल कराकर क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। अब सभी 6 प्रांतों की लिस्ट देखिए यूपी प्रभारी तावड़े के दौरे से पहले जारी करनी थी सूची भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी के प्रभारी विनोद तावड़े 5 या 7 सितंबर को लखनऊ आ सकते हैं। तावड़े के दौरे से पहले सूची जारी करने का फरमान केंद्रीय नेतृत्व ने सुनाया था, ताकि तावड़े नई टीम से मुखातिब हो सकें। भाजपा के यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आगामी दिनों में अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। तावड़े चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लेंगे। दो सह महामंत्री संगठन नियुक्त करने पर मंथन कर रही भाजपा भाजपा यूपी में दो सह महामंत्री संगठन नियुक्त करने पर मंथन कर रही है, जल्द ही उनकी नियुक्ति हो सकती है। दोनों सह महामंत्री संगठन आरएसएस के प्रचारक होंगे। उन्हें तीन-तीन क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि वह प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को कामकाज में सहयोग कर सकें। सुखविंदर सोम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे। उन्हें पश्चिम में क्षेत्रीय मंत्री बनाकर संतुष्ट किया है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल भी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार थे। उन्हें भी पश्चिम में क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। ……………………. ये खबर भी पढ़िए… योगी ने कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर दिया:मथुरा में गोद में लेकर खीर खिलाई, सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचे। यहां वह बच्चों के अन्नप्राशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगी ने बच्चों का झुनझुना बजाया। कान्हा बने बच्चों को टेडी बियर गिफ्ट किए। उनको गोद में लेकर दुलारा और खीर खिलाई। इस दौरान पीछे खड़ी सांसद हेमा मालिनी मुस्कुराती रहीं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश से CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका बंद कमरे में मिले:लखनऊ में डेढ़ घंटे बातचीत; बाहर निकलने पर बोलने से इनकार किया
    Next Article
    प्रयागराज में 139 करोड़ की MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी:मांडा के खेत में चल रही थी फैक्ट्री, 21 आरोपी गिरफ्तार, 52 किलो MD और रसायन मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment