Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 139 करोड़ की MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी:मांडा के खेत में चल रही थी फैक्ट्री, 21 आरोपी गिरफ्तार, 52 किलो MD और रसायन मिले

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में MD ड्रग बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मीरा-भाईंदर और वसई-विरार शहर की पुलिस ने मांडा थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला, मेजा में खेत पर बने टिन शेड से करीब 52 किलो 932 ग्राम MD बरामद की है। इस मामले में प्रयागराज और मुंबई समेत कई जगहों से कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की शुरुआत 24 जून 2026 की रात नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर इलाके से हुई थी। पुलिस ने बाबा पार्किंग परिसर के पास अविनाश उर्फ सोनू लोकनाथ अय्यर और रविकांत ओमप्रकाश राम को करीब 112 ग्राम MD के साथ पकड़ा था। इसके बाद तुलिंज पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच आगे बढ़ने पर ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में MD बनाने वाले, रसायन और लैब का सामान देने वाले, ड्रग की तस्करी और बिक्री करने वाले, साथ ही आर्थिक लेन-देन में शामिल लोग शामिल हैं। जांच नालासोपारा, मुंबई, कल्याण, नेरुल, जलगांव, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई थी। पुलिस की जांच और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपी रजनीश मिश्रा और शिवधन मिश्रा प्रयागराज के कोसड़ा कला में MD बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने खेत की जमीन किराए पर लेकर वहां टिन शेड में यह फैक्ट्री बनाई थी। इसके बाद क्राइम डिटेक्शन सेल की टीम ने प्रयागराज पहुंचकर छापेमारी की। फैक्ट्री से 52 किलो 932 ग्राम MD के साथ MMA, एसीटोन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और क्लोरोफॉर्म जैसे करीब 260 लीटर रसायन भी बरामद हुए। इसके अलावा 250 और 150 लीटर क्षमता के फ्लास्क, हीटिंग मेंटल, ड्रॉपिंग फनल और थर्मामीटर समेत लैब के कई उपकरण भी मिले। अब तक कुल 69 किलो 759 ग्राम MD बरामद होने की बात कही गई है। साथ ही 18.70 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद MD, रसायन और अन्य सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 139 करोड़ रुपये है।पुलिस के अनुसार 21 आरोपियों का यह नेटवर्क संगठित तरीके से MD तैयार करने, उसकी सप्लाई और बिक्री में लगा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 6 प्रांतों में भाजपा की क्षेत्रीय टीम घोषित:50% पदाधिकारी पिछड़े वर्ग से, ब्रजेश पाठक के करीबी को अवध में उपाध्यक्ष बनाया
    Next Article
    यूपी में उफनाती नदी में बाइक समेत 2 युवक बहे:कानपुर में अपार्टमेंट की बाउंड्री ढही, 23 जिलों में बाढ़; 65 में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment