Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:चेतावनी- 3 घंटे में तूफान आएगा; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह से ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। ललितपुर में सुबह 8.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। आज 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 घंटे में लखनऊ और आसपास के जिलों में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान मध्यम दर्जे के तूफान की भी आशंका है। हवा की रफ्तार 40-60 किमी./घंटे तक रहेगी। कुछ इलाकों में रफ्तार 80 किमी./घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 4 दिन से जारी आंधी-बारिश के चलते मौसम में बदल गया है। पारा 8°C लुढ़ककर 40°C तक पहुंच गया है। कहीं भी हीटवेव (लू) नहीं चल रही है। अगले 5 दिन यानी 6 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश होती रहेगी। इससे पहले रविवार को बलिया, मुरादाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। अमरोहा में ओले भी गिरे। लखनऊ में घर के बाहर नहा रहे 10 साल के बच्चे पर दीवार गिर गई। लखीमपुर खीरी में 7 साल के बच्चे की जान चली गई। रामपुर में टिनशेड उड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गया। वह घायल हो गया। बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 40°C दर्ज किया गया। उरई (जालौन) में पारा 39.8°C, बांदा में 39.2°C, वाराणसी में 39°C, प्रयागराज में 38.6°C और झांसी में 38.3°C दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश के अनुकूल हालात बने हुए हैं। अगले 5-6 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। फिलहाल गर्मी और लू से राहत बरकरार रहेगी। यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:म्यांमार में विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 55 की मौत, 70 घायल
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बेंगलुरु दूसरी बार IPL जीता; नेपाली PM बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया; गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड- आरोपी असद का एनकाउंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment