Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केस की सुनवाई से जज हटे, सिविल जज ने कहा था- अफसर ने धमकाया

    1 hour ago

    1

    0

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जज गुरुवार को IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल से जुड़े मामले की सुनवाई से हट गए। आपराधिक अवमानना मामले से जस्टिस प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के खुद को अलग करने के बाद अब यह मामला 9 सितंबर को किसी दूसरी बेंच के सामने रखा जाएगा। देवीपाटन मंडल (गोंडा) की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल पर आरोप है कि उन्होंने गोंडा में चल रहे एक पुराने जमीन विवाद के केस को प्रभावित करने की कोशिश की थी। उन्होंने सिविल जज शबीना खान को फोन करके उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। जज शबीना खान ने 4 अगस्त को IAS अफसर के खिलाफ जिला जज को लेटर लिखकर कहा था कि कमिश्नर अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। एक लंबित मुकदमे को लेकर हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी दी। मेरे संस्कारों पर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने 24 अगस्त को इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया था। कहा था कि किसी जज को फोन करके दबाव बनाना न्यायपालिका की आजादी पर सीधा हमला है। कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए IAS अफसर के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया था। हालांकि, दुर्गा शक्ति नागपाल ने 25 अगस्त को आरोपों पर सफाई दी थी। कहा था कि उनका इरादा सिर्फ सरकारी जमीन से जुड़े पुराने पेंडिंग केस की ठीक से पैरवी कराना था। उन्होंने कोई दबाव नहीं बनाया। पूरी खबर पढ़िए बांदा में 3 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद, 4 गिरफ्तार: दिल्ली से लाकर यूपी-मध्य प्रदेश में करते थे सप्लाई उत्तर प्रदेश में अवैध कोडीन कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने बांदा में अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 30 हजार शीशियां अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद की हैं। आरोपी दिल्ली से सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा निवासी धीरेन्द्र कुमार, अतर्रा निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लकी और रोहित पांडेय तथा हापुड़ निवासी शेखर सिंह के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक गिरोह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से कोडीन कफ सिरप की खेप लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सप्लाई करता था। पढ़िए पूरी खबर… टेलीग्राम पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार, ‘सेलर हब 01’ ग्रुप से 6 माह से बेच रही थी फिरोजाबाद के रजावली थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डाउनलोड कर बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला छह महीने से ज्यादा समय से इस गतिविधि में शामिल थी। साइबर सेल मुख्यालय लखनऊ से मिली सूचना के बाद ऑनलाइन गतिविधियों की जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने आरोपी पूजा माथुर (29) निवासी नगला बीच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर खीरी में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में एक लड़की के परिजनों को ठहराया जिम्मेदार लखीमपुर खीरी में बुधवार देर शाम NEET की तैयारी कर रहे 22 साल के अमन ने सुसाइड कर लिया। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अमन ने अपनी मौत के लिए एक लड़की के परिजनों को जिम्मेदार बताया है। मामला शास्त्रीनगर मोहल्ले का है। अमन के पिता अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा लखीमपुर में NEET की तैयारी कर रहा था। उसकी शादी के लिए एक परिवार से बातचीत चल रही थी। आरोप है कि लड़की के ज्यादातर परिजन शादी के लिए तैयार थे, लेकिन उसकी दीदी और जीजा इसके पक्ष में नहीं थे। परिजनों के मुताबिक, शादी की बातचीत आगे बढ़ने के बाद अमन और लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि लड़की की दीदी और जीजा अमन पर सरकारी नौकरी हासिल करने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था। पढ़िए पूरी खबर… हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे; रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकाला हापुड़ में सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों के समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS दिव्या चुनाव लड़ें...मिर्जापुर के लोग चाहते हैं:बोले- विधायक नहीं, सांसद बनने लायक; सियासत में आने की चर्चा क्यों
    Next Article
    'फॉर्च्यूनर में लड़कियां, सुल्फे के कश लेता था महंत':ग्रामीण बोले-भगवा चोला देख छोड़ा; कैथल के डेरे में साधु मारा, यहां ₹2 करोड़ के पशु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment