Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का बांदा लगातार 8वें दिन 47°C पार:देश में सबसे गर्म शहर; पंजाब में स्कूल-सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली; मानसून अटका

    17 hours ago

    2

    0

    देश के उत्तर-पश्चिम में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर में दिल्ली-हिमाचल, यूपी, दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा और तेलंगाना भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पश्चिम में गुजरात, महाराष्ट्र और सेंट्रल इंडिया में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के एमपी से लगा हिस्सा और छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 47.2°C के साथ तीसरे नंबर पर और नौगांव 46.8°C के साथ चौथा सबसे गर्म शहर रहा। बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों में समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। बात मानसून की करें तो यह पिछले तीन दिन से केरल के तट से 30-35 किमी दूर अटका है। केरल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। लेकिन, मानसून आने की सभी शर्तें पूरी नहीं हो पा रहीं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45°C के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मौसम से जुड़ा एक कार्टून… अगले दो दिन के मौसम का हाल 27 मई: 28 मई: देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 19 जिलों में लू की चेतावनी, कोटा सबसे गर्म, जयपुर में रेगिस्तानी इलाकों से ज्यादा गर्मी नौतपा के पहले दिन जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तेज गर्मी रही। कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जयपुर में सोमवार को बाड़मेर, जोधपुर से भी ज्यादा गर्मी रही। 19 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। 16 जिलों में धूलभरी हवा चलने और ओले-बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 45 शहर हीटवेव की चपेट में, 5 में रेड अलर्ट; 28 मई से प्री-मानसून वाली बारिश से राहत 45 जिले हीटवेव की चपेट में रहेंगे। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में रेड अलर्ट है। दो शहर-खजुराहो (47.2°C) और नौगांव (46.8°C) अभी भी सबसे गर्म बने हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई को प्री-मानसून वाली बारिश होने से राहत मिल सकती है। इस दिन उत्तरी और दक्षणी 14 जिलों में पानी गिरने का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: अयोध्या-उन्नाव में देर रात आंधी-बारिश, लखनऊ में 90 की स्पीड से चली आंधी नौतपा के पहले दिन मौसम में बड़ा बदलाव आया। दिनभर हीटवेव चली, वहीं लखनऊ में देर रात करीब 90kmph की रफ्तार से आंधी चली। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 4: हरियाणा: 46.2°C तक पहुंचा पारा, सिरसा सबसे गर्म; 17 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा में 46.2°C रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम समेत 17 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. हिमाचल प्रदेश: 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; ऊना में पारा 41.6॰C पहुंचा, 28-29 से ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में अगले 48 घंटे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। तापमान में 4°C तक बढ़ोतरी होने की आशंका है। 28 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 6. बिहार: सीजन में पहली बार पारा 46°C पहुंचा; खगड़िया-कटिहार में बारिश, भागलपुर में आंधी से हॉस्पिटल के दरवाजे-खिड़कियां टूटीं प्रदेश में दो तरह का मौसम है। दक्षिण बिहार के कई इलाके में गर्मी का दौर है। इस सीजन पहली बार तापमान 46°C रिकॉर्ड किया गया है। दूसरी ओर उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश की संभावना है। भागलपुर में सोमवार देर शाम आई आंधी से मायागंज हॉस्पिटल को नुकसान हुआ है। सर्जरी वार्ड में खिड़कियां-दरवाजे टूट गए। पढ़ें पूरी खबर… 7. छत्तीसगढ़: 20 जिलों में हीटवेव, रायपुर में पारा 45.7°C, राजनांदगांव सबसे गर्म; आंधी-बारिश की भी संभावना प्रदेश के 20 जिलों में अगले 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक राज्य के मध्य और दक्षिण के कुछ इलाके लू से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसी बीच आंधी-बारिश की भी संभावना है। राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.5°C दर्ज किया गया। रायपुर में भी पारा 45.7°C पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. झारखंड: पांच जिले में हवा की रफ्तार रहेगी 60 km/h, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव का अलर्ट गढ़वा, पलामू और चतरा जिले को छोड़ दें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कोडरमा जैसे जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44°C रिकॉर्ड किया गया। 28 मई को बारिश की संभावना ज्यादा है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 9. उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में हीटवेव का अलर्ट, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ समेत 2 जिलों में बर्फबारी अगले तीन दिनों तक देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हीटवेव चलने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में काशीपुर 44°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज ओले-बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… ---------------------- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में गर्मी का हाल: सोने जैसा चमकने वाला किला भी तपा, दीवार छूना मुश्किल: जैसलमेर में टूरिस्ट पैकेज आधे रेट पर, वर्ल्ड फेमस मिठाई नहीं बनाना चाहते हलवाई आज नौतपा का दूसरा दिन है और जैसलमेर की गर्मी अपने चरम पर है। यहां के वर्ल्ड फेमस सोनार किले (सोने जैसा चमकने वाला) की दीवारें तपने लगी हैं। सैलानियों से भरी रहने वाली गलियां, हवेलियां, फोर्ट, लेक सब सूने हैं। गर्मी में मंदी से निपटने के लिए 40% डिस्काउंट पर पैकेज दिया जा रहा है। टूरिज्म सेक्टर से जुड़े व्यापारी सैलानियों को जैसलमेर आने के लिए बजट फ्रेंडली पैकेज दे रहे हैं। दोपहर में काम न के बराबर है। गर्मी और लू का असर इस महीने के आखिर तक जारी रहने की आशंका है। पढ़िए- नौतपा की रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में चाचा की हत्या, भतीजे ने बड़े पत्थर से हमला कर ली जान
    Next Article
    CNG ₹2 तक महंगी, दिल्ली में कीमत ₹83.09 किलो:इस महीने चौथी बार दाम बढ़े, अब तक ₹6 इजाफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment