Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म, पारा 47.6°C:देश के 6 शहरों में तापमान 46°C पार; सरकार राज्यों से बोली- हीट स्ट्रोक यूनिट खोलें

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6°C तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4°C तापमान का रिकॉर्ड था। राजस्थान के जैसलमेर में भी 46.6°C तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3°C था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46°C पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दशक में यहां इतना तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ था। जैसलमेर और खजुराहो के अलावा देश के कुल 6 शहरों में पारा 46°C या उससे पार रहा। इनमें बाड़मेर (46°C), वर्धा (46.5°C), अमरावती (46.6°C) और अकोला (46.3°C) शामिल हैं। देश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 29 अप्रैल: 30 अप्रैल: देशभर से गर्मी की तस्वीरें… इस साल अप्रैल में 45 बार पारा 45°C पार बांदा का 47.6°C तापमान अप्रैल महीने के इतिहास में दर्ज देश का सबसे ज्यादा तापमान है। इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग स्टेशनों पर तापमान 45°C से ऊपर दर्ज हुआ है। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 56 बार ऐसा हुआ था। मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में पारा 48-50°C के करीब पहुंच सकता है। क्या करेंगी हीट यूनिट केंद्र ने राज्यों से जिन हीट स्ट्रोक यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, वे अस्पताल के भीतर एक ‘इमर्जेंसी रिस्पॉन्स जोन’ की तरह काम करती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य हीटस्ट्रोक के मरीज को ‘गोल्डन आवर’ में बचाना होता है। हीटस्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) के पार चला जाता है। ये यूनिट मरीज को बर्फ के पानी से नहलाने, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा के जरिए तुरंत शरीर का तापमान कम करती हैं। नसों से लिक्विड देना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी। ओआरएस व ठंडे पानी की व्यवस्था करना। किडनी, लिवर की निरंतर निगरानी करना। ओआरएस और ठंडे पानी की व्यवस्था करना। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: जैसलमेर में गर्मी का नया रिकॉर्ड, उदयपुर में जगन्नाथजी का नौका-विहार जैसलमेर में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल माह का सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड किया गया। पारा 46.4°C पर पहुंच गया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को यहां 46.3°C रहा। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर समेत कई शहरों आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर में तेज गर्मी के कारण भगवान को नौका विहार कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार, आज 4 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को खजुराहो में पारा 46 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल में सबसे ज्यादा है। छतरपुर का ही नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर है। मंगलवार को 4 जिलों में लू और 12 में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी भी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Iran: पुतिन संग मुलाकात के बाद फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, 48 घंटों में तीसरा दौरा, क्या है मकसद?
    Next Article
    'राजा शिवाजी' से लेकर 'कारा' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment