Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म, पारा 45°C पार:प्रयागराज-झांसी समेत 17 जिलों में तापमान 40 के पार, कल तीन जिलों में हुई बारिश

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। यूपी का बांदा जिला देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 45°C के पार पहुंचकर 45.4°C तक रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश के 17 जिलों में तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी को देखते प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वाराणसी में जिलाधिकारी ने एहतियात के तौर पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से निर्धारित कर दिया है, ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, इसकी वजह से बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छा सकते हैं। गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। 3 तस्वीरें देखिए… कल पश्चिमी यूपी के 3 जिलों में बारिश हुई पश्चिमी यूपी में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। गाजियाबाद में बारिश हुई। मेरठ में हल्की बारिश हुई। धूलभरी हवाएं भी चलीं। मुजफ्फरनगर में सुबह से घने बादल छाए थे। शाम होते-होते तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। संभल में देर शाम तेज ठंडी हवाएं चलीं। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार (16 अप्रैल) को बांदा का तापमान 44.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल 22 अप्रैल को प्रयागराज का पारा 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इसके साथ ही कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? 19 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। 20 अप्रैल- प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है। 21 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। गर्मी के तेवर और तेज होंगे। 22 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूसी तेल पर US का U-टर्न, ट्रंप प्रशासन ने ऑयल खरीद पर फिर दी छूट
    Next Article
    अपर्णा बोलीं- सपा-कांग्रेस दुर्योधन-दुःशासन जैसे:लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़की; विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment