Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में चलती स्कूटी पर व्यापारी हमला, 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे; लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक युवक ने स्कूटी से जा रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवक ने पहले रॉड से मारकर गिराया, फिर 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे। इससे व्यापारी लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद है। व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एकता थाना के मारुति सिटी मार्ग का है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट: देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक फरार सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में देवला से सड़कड़ी खुमार जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…. आगरा में 24 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिफ्तार: उड़ीसा से ले जाया जा रहा था अलीगढ़, पुलिस ने भेजा जेल आगरा पुलिस और ANTF टीम में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त उड़ीसा से आगरा होते हुए अलीगढ़ गांजा ले जा रहे थे। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी, कि कुछ युवकों द्वारा बड़ी संख्या में गांजा लेकर जा रहे है। इसके बाद ट्रांस यमुना और ANTF टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पर दो युवक 24 किलो गांजा के साथ पकड़े गए। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने विधायक और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट के खिलाफ आई शिकायतों पर सुनवाई के बाद यह डिसीजन दिया है। फहीम वही विधायक हैं, जिनके द्वारा जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए जाने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में उनसे बीवी की कसम खाने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर… चित्रकूट में बिजली की कटिया फंसा रहे कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आई बहू भी घायल चित्रकूट में कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बिजली के खंभे से लाइट जोड़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात जब वे कटिया जोड़ने लगे, उसी दौरान गांव के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कोटेदार अपने घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई बहू भी घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां कोटेदार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरे चरित्र पर दाग लगाया...मन हो रहा सुसाइड कर लूं:'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली आस्था बोली-मुझे डीफेम किया; कानपुर पुलिस से शिकायत
    Next Article
    KGMU में फिर यौन शोषण, 50 दिन में तीसरा केस:एडिशनल प्रोफेसर ने डॉक्टर से की छेड़खानी, सस्पेंड किए गए; विभाग में एंट्री बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment