Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले- मेरे पैर छूने से नेता नहीं बन जाओगे, देश में हिटलरशाही जैसे हालात

    19 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को आगरा पहुंचे। शाम करीब 5 बजे उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाली, छात्रों की समस्याओं और गन्ना किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी और हिटलरशाही जैसे हालात हैं। ऐसे हालात के खिलाफ सभी को लड़ना पड़ेगा। इसके बाद चंद्रशेखर सूरसदन ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय नव जागृति कठेरिया (धानुक) समाज महासभा के 8वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे पैर छूने या कंधे पर हाथ रखने से कोई बड़ा नेता नहीं बन जाएगा। किताबें पढ़नी होंगी, तभी आगे बढ़ पाएंगे। पढ़िए पूरी खबर… KPSC भर्ती घोटाले की जांच बरेली पहुंची: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के पैतृक घर ED की तलाशी, पेपर लीक और OMR से छेड़छाड़ का आरोप कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की 400 वेटरिनरी ऑफिसर्स की भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच रविवार को बरेली पहुंच गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने नवाबगंज क्षेत्र के हिमकरपुर चमरुआ गांव में 2016 बैच के IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के पैतृक आवास पर तलाशी ली। टीम ने दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई कर्नाटक में सामने आए कथित भर्ती घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में मनोज तिवारी के भाई का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार, सांसद ने कंधा दिया भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स में आखिरी सांस ली। रविवार शाम 5 बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाई की अंतिम यात्रा में मनोज तिवारी ने कंधा दिया। साधु शरण तिवारी ओएनजीसी में महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कोलकाता, असम के नाजीरा-शिवसागर और मुंबई समेत कई जगहों पर सेवाएं दीं। रिटायरमेंट के बाद वह वाराणसी के चितईपुर स्थित आवास पर रह रहे थे। पढ़िए पूरी खबर… संभल में JE का शव मिला, विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन पद पर तैनाती थी संभल में बिजली विभाग के जेई का शव किराए के कमरे में मिला। रविवार सुबह जेई के दरवाजा न खोलने पर मकान मालिक ने आवाज दी। कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो जेई जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मैनपुरी निवासी रामवरेश यादव (52) के रूप में हुई है। वह पिछले पांच साल से संभल में तैनात थे। वर्तमान में वह असलम पुत्र फारूक के मकान में किराए पर रह रहे थे। घटना हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में रॉड से मारकर युवक की हत्या, घर की छत पर मिली थी खून से सनी लाश गोरखपुर के खोराबार इलाके सिक्टौर में पासी टोला में एक युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह 35 वर्षीय युवक का खून से सना शव उसके घर की छत पर मिला। युवक के सिर में रॉड से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। 5 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई, उसने दूसरी शादी कर ली थी। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में वाइस प्रिंसिपल, पीटी टीचर पर FIR: छात्रा के पिता बोले- जो मेरी बेटी के साथ हुआ, किसी के साथ ना हो कानपुर में सर सैयद स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और पीटी टीचर के खिलाफ एफआईआर हुई है। यह कार्रवाई उस स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की मां की शिकायत पर हुई है। छात्रा के परिजन ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों से धाराओं में बढ़ोतरी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी के साथ तौर पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के घर चोरी: कानपुर में चोरों ने 15 लाख रुपए का माल किया पार रावतपुर थाना क्षेत्र की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़ दिए और नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार देर शाम लखनऊ से लौटने पर अशोक कुमार को घटना की जानकारी हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अजय राय के सम्मेलन में मछली खिलाई:भाजपा विधायक बोले- ये सनातन का अपमान, आयोजक की सफाई- संविधान का पालन किया
    Next Article
    यूपी में रसोइयों का 5 लाख तक फ्री इलाज होगा:साड़ी के लिए 1000 मिलेगा, मानदेय भी एक हजार बढ़ाया; योगी के 4 बडे़ ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment