Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में डीजल भरा टैंकर पोल से टकराया, 3 की जिंदा जलकर मौत; टायर फटने से बेकाबू हुआ

    16 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में अचानक टायर फटने से टैंकर बिजली के पोल से टकरा गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। टैंकर ड्राइवर समेत 3 लोग जिंदा जल गए। टैंकर में डीजल भरा था, इसलिए कुछ ही मिनटों में टैंकर आग का गोला बन गया। राहगीर की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। शीशा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद दमकल ने पानी डालकर आग बुझाई। हादसा सोमवार रात 10:30 बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर राकेश हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद, बिजनौर में कोर्ट ने लगाया 10.80 लाख का जुर्माना बिजनौर के राकेश हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट ने 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर कुल 10 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने आठ आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, जबकि साक्ष्यों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी आग कानपुर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चारों मंजिलों को चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार करीब 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसा गोविंदनगर के पुराने पुल के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत: तीन घायल, आग बुझाने गए थे ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार तड़के 3 बजे आग लग गई। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया। मलबे में दबने से फायर ब्रिगेड के पांच कर्मचारी घायल हो गए। इनमें मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, तीरथपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, अमित कुमार और रोहित यादव शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में चांदी लूटने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में गोली लगी; SOG प्रभारी घायल वाराणसी में पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को दोनों पैरों में गोली लगी है। इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की एक गोली एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ पर भी लगी है। तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। घायल बदमाश चौक थानाक्षेत्र 16 जुलाई को हुई चांदी की लूट में शामिल थे। पुलिस को इनके पास से चोरी की चार किलो चांदी और कुछ नकद पैसे भी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ लंका थानाक्षेत्र के लौटुबीर के पास हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ्फरनगर में घुटनों के बल कांवड़:65 साल के हरपाल ने पेट पर रस्सी बांधी; 33 लीटर गंगाजल लेकर 2400 किमी की यात्रा
    Next Article
    राकेश हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद:बिजनौर में कोर्ट ने लगाया 10.80 लाख का जुर्माना, भाई की हत्या के मुकदमे में कर रहे थे पैरवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment