Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश हत्याकांड में 8 दोषियों को उम्रकैद:बिजनौर में कोर्ट ने लगाया 10.80 लाख का जुर्माना, भाई की हत्या के मुकदमे में कर रहे थे पैरवी

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के राकेश हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट ने 8 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर कुल 10 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने आठ आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, जबकि साक्ष्यों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया था। घटना 27 सितंबर 2018 को स्योहारा थाना क्षेत्र के राना नंगला गांव में हुई थी। राकेश कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि राकेश अपने भाई मुकेश की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे थे और इसी रंजिश में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। पढ़िए पूरा मामला... 14 अक्टूबर 2017 को राकेश के छोटे भाई मुकेश की आदित्य राणा ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुकेश हत्याकांड में राकेश लगातार मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। आरोप है कि जेल में बंद आदित्य राणा ने राकेश पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी भी दी थी। इसके करीब 11 महीने बाद, 27 सितंबर 2018 को राकेश की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकदमा वापस न लेने के कारण राकेश की हत्या की साजिश रची गई थी। मृतक की पत्नी मंतोष देवी की तहरीर पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी आदित्य राणा, उसकी बहन मोनिका, परिवार के रोबिन, राहुल समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया था। ढाबे पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार मामले की सुनवाई के दौरान 23 अगस्त 2022 को मुख्य आरोपी आदित्य राणा पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उस समय उसे लखनऊ जेल से पेशी के लिए बिजनौर लाया जा रहा था। रास्ते में शाहजहांपुर के एक ढाबे पर उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। फरारी के बाद आदित्य राणा पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बाद में 12 अप्रैल 2023 को स्योहारा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा मारा गया। जांच में जुड़े कई नाम, आठ आरोपी दोषी करार जांच के दौरान पुलिस ने कई अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल किए और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने चंद्रवीर उर्फ बिट्टू, रोबिन, जयवीर, शुभम, अक्षय, पीयूष, प्रदीप और सोनू को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया। वहीं, तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी आदित्य राणा 23 अगस्त 2022 को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। करीब सात महीने बाद 1 अप्रैल 2023 को स्योहारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। उधर, एक अन्य आरोपी राहुल की मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी। ----------------------------------- --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… झांसी में एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा, इकलौते बेटे की मौत; बेटी वेंटिलेटर पर "मैं अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी। रविवार तड़के 3:30 बजे 4 साल की बेटी को सांप ने काट लिया, वह जोर-जोर से रोने लगी। मैं तुरंत उसे उठाकर सास के पास ले गई। 2 मिनट बाद 6 साल का बेटा भी चीख पड़ा। पास जाकर देखा तो उससे एक काला सांप लिपटा था, जो उसे 3-4 जगह काट चुका था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में डीजल भरा टैंकर पोल से टकराया, 3 की जिंदा जलकर मौत; टायर फटने से बेकाबू हुआ
    Next Article
    नोएडा में कंपनी में आग लगी, 2 फायरकर्मियों की मौत:आग बुझाते वक्त दीवार गिरी, 500 लोगों को सुरक्षित निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment