Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी, फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देंगे

    15 hours ago

    1

    0

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर किया था। अब वाद दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को धमकी मिली है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को एप्लिकेशन भेजकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल पर भी धमकाया गया। पढ़ें पूरी खबर.... आगरा में चलती स्कूटी पर व्यापारी हमला, 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे; लहूलुहान होकर सड़क पर गिरा आगरा में एक युवक ने स्कूटी से जा रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवक ने पहले रॉड से मारकर गिराया, फिर 30 सेकेंड में 15 रॉड मारे। इससे व्यापारी लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। घटना सीसीटीवी में कैद है। व्यापारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एकता थाना के मारुति सिटी मार्ग का है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट: देवला-सड़कड़ी खुमार मार्ग पर चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक फरार सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में देवला से सड़कड़ी खुमार जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…. श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, चोरी के मामले में थे वांछित श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार रात 1 बजे पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश बदमाश प्रकाश को गोली लगी। वहीं, उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों पर पहले हुई चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। इसी दौरान उसके दो साथी राजू और रामचंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें आगरा में 24 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिफ्तार: उड़ीसा से ले जाया जा रहा था अलीगढ़, पुलिस ने भेजा जेल आगरा पुलिस और ANTF टीम में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त उड़ीसा से आगरा होते हुए अलीगढ़ गांजा ले जा रहे थे। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी, कि कुछ युवकों द्वारा बड़ी संख्या में गांजा लेकर जा रहे है। इसके बाद ट्रांस यमुना और ANTF टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पर दो युवक 24 किलो गांजा के साथ पकड़े गए। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में हिट एंड रन में चाचा-भतीजे की मौत, शादी समारोह से लौटते रहे थे घर मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मगोर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव महकेरा के पास हुई। हादसे में 26 वर्षीय भतीजे धारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चाचा अनूप सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने विधायक और उनकी फैमिली के OBC सर्टिफिकेट के खिलाफ आई शिकायतों पर सुनवाई के बाद यह डिसीजन दिया है। फहीम वही विधायक हैं, जिनके द्वारा जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए जाने के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में उनसे बीवी की कसम खाने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर… चित्रकूट में बिजली की कटिया फंसा रहे कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आई बहू भी घायल चित्रकूट में कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बिजली के खंभे से लाइट जोड़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात जब वे कटिया जोड़ने लगे, उसी दौरान गांव के लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कोटेदार अपने घर में घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई बहू भी घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां कोटेदार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रैपुरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में पिता ने चाकू के बल पर नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित छात्रा ने उसी रात दिल्ली में रहने वाले अपने चाचा को फोन पर घटना की जानकारी दी। चाचा गुरुवार की सुबह गांव पहुंचे और भतीजी से पूरी बात जानने के बाद चांदीनगर थाने में अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर से यौन शोषण:एडिशनल प्रोफेसर ने छेड़खानी की, सस्पेंड; बोली- मोबाइल पर मैसेज भेजते थे
    Next Article
    सपा विधायक का OBC सर्टिफिकेट रद्द, खतरे में विधायकी:मुरादाबाद में दादा लिखते थे जनरल; स्वतंत्र देव ने सदन में कहा था-खाओ बीवी की कसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment