Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बहू को नहीं देना होगा सास-ससुर का गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने कहा- ऐसा कानून नहीं

    9 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुजुर्ग दंपती द्वारा बहू से मेंटेनेंस (भरण-पोषण) की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सास-ससुर को अपनी बहू से भरण-पोषण पाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने दिया। आगरा निवासी बुजुर्ग दंपती ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। दंपती के वकील ने दलील दी कि दोनों अनपढ़ और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा वे अपने इकलौते बेटे पर निर्भर थे। प्रवेश कुमार, जो यूपी पुलिस में सिपाही थे, की शादी 26 अप्रैल 2016 को हुई थी। 31 मार्च 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी, यानी दंपती की बहू, भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उसकी अच्छी आय है और उसे बेटे की नौकरी से जुड़े सर्विस व रिटायरल लाभ भी प्राप्त हुए हैं। बेटे की मृत्यु के बाद दंपती ने बहू से भरण-पोषण की मांग की थी। 21 अगस्त 2025 को फैमिली कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद दंपती ने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा सरकार में हर जिले में माफिया था झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धुरंधर-2 मूवी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। उनका जो स्वभाव है, उसके विपरीत कुछ होगा तो उन्हें कष्ट तो होगा ही। जिस प्रकार से उन्होंने पूरे प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया था। उन माफियाओं को योगी सरकार में समाप्त करने का काम किया गया। अब प्रदेश में कानून का राज है। आज उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। दरअसल, धुरंधर-2 में माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर अखिलेश आपत्ति जताने के सवाल पर वह जबाव दे रहे थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविवार को सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां देर शाम पत्रकारों से बातचीत की। सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में रविवार को वर्दी पहनते समय गोली चलने से इंस्पेक्टर घायल हो गए। गोली उनके कंधे में लगी। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल इंस्पेक्टर अरुण कुमार अखंड नगर थाने में तैनात हैं। उनको कुछ महीने पहले ही सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाया गया था। एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद उन पर कार्रवाई की गई थी। सुल्तानपुर वह अमेठी से ट्रांसफर होकर आए थे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। फिर अजय राय नहीं मिलेगा। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इधर तेहरान तो उधर यरुशलम दहला, लेबनान में भी बर्बादी... देखें युद्ध की 6 तस्वीरें
    Next Article
    पथरी का ऑपरेशन कराने गई महिला टीचर की मौत:डॉक्टर बोले- एनेस्थीसिया दिया तो हार्ट बीट रुकी; परिवार बोला- ओवरडोज से जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment