Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- ऐसे अपराधी समाज के लिए कैंसर

    10 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में बेटी से रेप के आरोपी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट विनीत चौधरी ने यह फैसला सुनाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। न्यायाधीश ने कहा, पिता-पुत्री जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला व्यक्ति समाज के लिए कैंसर के समान है, जिसे समाज से काटकर अलग करना ही उचित है। यह घटना 6 अप्रैल 2021 को हुई थी। उस दिन 14 साल की पीड़िता मां के साथ खेत गई थी। आरोपी पिता वहीं पहुंचा और उसे जबरन घर ले गया। यहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर योगी बोले- जीरो टॉलरेंस से यूपी में निवेश बढ़ा, हमारी उदारता को मजबूरी समझने की भूल न करें प्रयागराज में बुधवार को नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के अंतिम दिन CM योगी पहुंचे। उन्होंने कहा- यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद प्रदेश में निवेश और निवेशक बढ़े हैं। उन्होंने कहा- आज हम सामरिक और आंतरिक शक्ति को इसलिए नहीं बढ़ा रहे कि हमें किसी पर आक्रमण करना है, बल्कि इसलिए कि हमारी उदारता को कोई हमारी विवशता समझने की भूल न करे। राष्ट्र की समृद्धि के लिए सामर्थ्य हमेशा अनिवार्य है। समृद्धि केवल संसाधनों से नहीं आती है। इसके लिए सुरक्षा, स्थिरता और सामर्थ्य का मजबूत आधार उतना ही आवश्यक होता है। उन्होंने कहा- 2017 में सत्ता संभालने के बाद इन बातों को हम जानते थे। क्योंकि, उत्तर प्रदेश की जो छवि थी। पहचान का संकट था। हम लोग इस बात को मानते थे कि हमें अगर सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। तो हमें सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बनाना होगा। रूल ऑफ लॉ को जमीन पर उतारना होगा। योगी ने कहा- अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस को पूरी सख्ती के साथ लागू करना पड़ा था। आज हम इस बात को मान सकते हैं कि हमने उस समय जो कानून का राज स्थापित करने का संकल्प लिया। आज उसने उत्तर प्रदेश के इस मॉडल की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पढ़िए पूरी खबर सपा विधायक रागिनी बोलीं- ये सरकार काम में जीरो, बातों में हीरो है; 2027 में PDA आएगी अयोध्या में बुधवार को PDA महाजन पंचायत कार्यक्रम में जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर शामिल हुईं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला वंदन की बात करने वाली भाजपा, काउंटिंग रूम में ममता बनर्जी के साथ हुई अभद्रता पर चुप रही। तीन बार की मुख्यमंत्री ममता ने जब पीड़ा बताई तो देश की महिलाएं आहत हुईं। लोकतंत्र में हार-जीत होती है, लेकिन इसका जवाब महिलाएं भाजपा को जरूर देंगी। रागिनी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनते ही कार्यकर्ता टीएमसी कार्यालय जला रहे हैं, तोड़फोड़ कर रहे हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दिखाता है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सिर और चेहरा कूचा; शरीर पर भी गंभीर चोट वाराणसी में बारात में झगड़े के बाद युवक की हत्या कर दी गई। युवक को बारात से लौटते समय आरोपी युवकों ने पत्थर से सिर और चेहरा कूच दिया। इसके बाद सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने युवक की पहचान रोहित राजभर (25) के रूप में की। वह मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इन दिनों रोहित अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। हत्या की सूचना पर परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सभी ने सड़क पर डेडबॉडी रखकर जाम लगा दिया। मामला सिंधोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर-सागर हाईवे पर 6 गाड़ियां टकराईं, 20 Km लंबा जाम लगा; 16 घायल कानपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर बारात से वापस हो रही एक ईको वैन और डंपर की भिड़ंत हो गई। उसके ठीक बाद एक के बाद एक 6 और गाड़ियां टकरा गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 16 घायलों को निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस दौरान हाईवे पर लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने डायवर्जन लागू कर यातयात बहाल कराया। हादसा घाटमपुर क्षेत्र में हुआ। घायलों को रेस्क्यू करके के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज के हाथ में चोट आई है। पढ़ें पूरी खबर 11 साल से फरार हत्यारोपी तांत्रिक को अमरोहा पुलिस ने मारी गोली, ठगी-दुष्कर्म के 9 मुकदमे थे दर्ज अमरोहा में पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अरमान उर्फ काले खां को गिरफ्तार किया। वह पिछले 10-11 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर छिपा हुआ था। आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। उसने एक महिला से लाखों की ठगी की। साथ ही दुष्कर्म का भी गंभीर आरोप हैं। पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज हिस्ट्रीशीट रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज कराया है पॉक्सो का मुकदमा अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपनी हिस्ट्रीशीट को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस निगरानी रजिस्टर से अपना नाम हटाने की भी मांग की है। आशुतोष महाराज ने अदालत में पेश होकर कहा कि मेरे खिलाफ 2013 में यूपी पुलिस ने शामली जिले के कांधला थाने में हिस्ट्रीशीट खोली थी। जिन आपराधिक मामलों का हवाला देकर यह कार्रवाई की गई। उनमें कई मामलों में उन्हें ट्रायल के बाद बरी किया जा चुका है। कुछ मामलों की कार्यवाही स्थगित है। कई मामले धार्मिक संपत्ति से जुड़े दीवानी के हैं। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है। इस मामले पर अब 13 मई को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में बारातियों को पीटा, DJ पर डांस करने को लेकर हमला किया गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कुछ युवकों ने मैरिज हॉल में घुसकर जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बरातियों के साथ मारपीट की, उनकी गाड़ियों को तोड़ा और खाने को भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 3 नाबालिक को बाल सुधार में भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ न्यूड शव, शामली में खेत पर सोने गया था शामली में आईटीआई छात्र की हत्या कर उसका न्यूड शव कुएं में फेंक दिया गया। शव पूरी तरह जला हुआ था। छात्र सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए बने घेर में सोने गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रस्सी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मामला ऊन थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DIOS संभल पर लगाया ₹1 लाख जुर्माना, आदेश रद्द कर कहा- वेतन से एक लाख जमा करें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनमाना आदेश पारित कर याची को हाईकोर्ट आने को मजबूर करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक संभल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनका आदेश रद्द करते हुए 19 जनवरी 26 के इस कोर्ट के आदेश के अनुसार नए सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि निरीक्षक अपने वेतन से हर्जाने का भुगतान एक हफ्ते में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल में जमा करेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रबंध समिति की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलमारी के नीचे बनी सुरंग में अवैध हथियारों की फैक्ट्री:मेरठ में बीसीए का छात्र चला रहा था, अलमारी के अंदर से था जाने का रास्ता
    Next Article
    प्रयागराज स्टेशन पर बिहार का शराब तस्कर गिरफ्तार:10 हजार की अवैध शराब बरामद, ट्रेनों से सप्लाई करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment