Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG कोच बोले- इकाना में सबसे कम छक्के लगे:दोनों टीमों ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना, RCB कोच ने कहा- 4 पेसर का हमारा पास ऑप्शन है

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई को LSG और RCB के बीच IPL का मैच खेला जाएगा। इसको लेकर आज, बुधवार को दोनों टीम ने प्रैक्टिस किया। दोनों टीम की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग भी हुई। दोनों ही टीम के कोच ने मैच को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की। 'LSG टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं' LSG के सहायक कोच लांच क्लूजनर ने बताया कि तीन-चार साल पहले इकाना की पिच स्पिन ट्रैक के लिए ज्यादा मुफीद थी, लेकिन पिछले दो सालों में क्रिकेट खेलने के लिए ये बेहतरीन विकेट बन चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हर लिहाज से उम्दा क्रिकेट यहां देखने को मिल रहा है। इस ग्राउंड में अब तक सबसे कम छक्के लगे हैं। यहां का विकेट फास्ट है और ये बड़ा ग्राउंड है। अर्जुन तेंदुलकर से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया LSG की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। इसलिए ये कह सकते हैं कि टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ‘स्क्वाड में ज्यादा चेंज करने की जरूरत नहीं’ RCB की तरफ से मीडिया ब्रीफिंग में हेड कोच मलोलन रंगराजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम सिंगल मैच को ध्यान में रख कर अपना नेचुरल गेम खेल रहे हैं। न ही हम बहुत आगे का देखता है और न ही पिछले मैचों पर हम फोकस कर रहे हैं। फिलहाल, LSG के साथ होने वाले मैच पर ही हमारा फोकस है। अच्छी बात ये हैं कि हमें बहुत ज्यादा चेंजस करने की जरूरत नहीं है। 4 पेसर का हमारा पास ऑप्शन है। कुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों का बेहतरीन परफॉर्म करना टीम के हित में हैं। स्क्वाड में ज्यादा चेंज करने की जरूरत नहीं है। जितेश का किया सपोर्ट जितेश शर्मा के फॉर्म को लेकर हुए सवाल पर मलोलन रंगराजन ने बताया कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। देश के लिए खेला हैं और ये कोई चांस की बात नहीं हैं। उन्होंने परफॉर्म भी किया हैं। लंबे समय से IPL में भी परफॉर्म किया है। इसलिए उम्मीद हैं कि बहुत जल्द वो वापस फॉर्म में होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध रिश्ते, धमकी और हत्या... महिला ने पति संग मिलकर प्रेमी को मार डाला
    Next Article
    अलमारी के नीचे बनी सुरंग में अवैध हथियारों की फैक्ट्री:मेरठ में बीसीए स्टूडेंट चला रहा था, ऑन डिमांड सप्लाई करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment