Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के राहुल चतुर्वेदी बने सपा के प्रदेश सचिव:ढाई दशक से संगठन में हैं सक्रिय, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहा है फोकस

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा में समाजवादी राजनीति से जुड़े नेता राहुल चतुर्वेदी को पार्टी ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। करीब ढाई दशक से संगठन में सक्रिय चतुर्वेदी का कामकाज मुख्य रूप से युवा संगठन और महानगर स्तर पर रहा है। 25 साल से अधिक का संगठनात्मक अनुभव चतुर्वेदी ने 1998 से 2005 तक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, आगरा में महानगर अध्यक्ष के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर फोकस किया। इसके बाद 2005 से 2009 तक वे यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे, जहां उन्होंने 25 से अधिक जिलों में युवा सम्मेलन आयोजित कराए और अखिलेश यादव के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में भूमिका निभाई। 2009 से 2016 के बीच उन्होंने आगरा महानगर में समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष और महामंत्री के तौर पर काम किया। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का दावा किया जाता है। मेयर चुनाव में रहे प्रत्याशी 2017 में चतुर्वेदी ने आगरा से मेयर पद का चुनाव सपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा। चुनाव में उन्हें युवाओं और व्यापारियों का समर्थन मिला, हालांकि वे जीत हासिल नहीं कर सके। संगठन और आंदोलनों में सक्रियता पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चतुर्वेदी ने अब तक 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा है। वे स्थानीय मुद्दों को लेकर पार्टी के आंदोलनों में भी शामिल रहे हैं। कोरोना काल में राहत कार्य कोविड-19 महामारी के दौरान 2020-21 में उन्होंने करीब 2000 परिवारों तक राशन, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां पहुंचाने का दावा किया। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी चतुर्वेदी परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और ईद मिलन जैसे आयोजनों में भी सक्रिय रहे हैं, जिनमें पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के वैज्ञानिकों ने यूरिन कैंसर के इलाज की तकनीक:बिना दर्द 5 मिनट में होगा टेस्ट,शोध में तीन माइक्रोआरएनए का दिखा पैनल
    Next Article
    मेरठ के अवैध कांप्लेक्स में शादाब जकाती ने खोली दुकान:1 साल पहले अनऑथराइज बिल्डिंग को गिराने का हो चुका है आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment