Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में रेलवे-ट्रैक के पास मिला देवर-भाभी, भतीजी का शव; महिला पेड़ से लटक रही थी, चाचा-भतीजी जमीन पर पड़े थे

    11 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में रेलवे लाइन के किनारे जंगल में एक महिला, युवक और मासूम का शव मिला। महिला का शव का पेड़ से लटक रहा था, जबकि युवक और मासूम का शव जमीन पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। शवों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस तीनों की पहचान में जुट गई। शवों के पास से मिले कागज से तीनों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है। देवी सरकार के पति का नाम अपिसवर उर्फ आकरू है। मामला खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास का है। पुलिस के अनुसार, देवी और सरल रिश्ते में देवर-भाभी हैं और साबुनती देवी की बेटी है। तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के रहने वाले थे। परिवार के सभी लोग खुर्जा में पॉटरी फैक्ट्री में काम करते थे। नेहरुपुर चुंगी स्थित एक घर में किराए के कमरे पर उनके रहने की जानकारी मिली है। मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुई है। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में लेखपाल सहित 2 पर FIR के आदेश; मंदिर की जमीन हड़पने का मामला अयोध्या के ठाकुर राम जानकी मंदिर रामकचेहरी धाम की करोड़ों रुपए की जमीन फर्जी तरीके से हड़पने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने लेखपाल सर्वेश मिश्रा और विवेक दास उर्फ बजरंग दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने थाना कोतवाली नगर पुलिस को 3 दिन में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। सीजेएम सुधांशु शेखर उपाध्याय ने मामले की प्रारंभिक जांच जिलाधिकारी के माध्यम से कराई थी, जिसमें न्यायालय में फर्जी शपथ पत्र दाखिल करने की पुष्टि हुई। पढ़िए पूरी खबर स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी, कहा- मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक और पोस्ट किया है। इस बार भीम आर्मी प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को धमकी दी है। उसने कहा- अगला हमला इस पर होगा, मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आएगा। अपनी पोस्ट में उसने लिखा है- सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाला चंद्रशेखर रावण उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आ रहा है। अगला हमला इस पर होगा, बीच में न करनी सेना आए, न कोई संगठन, ये मेरा शिकार है। पढ़ें पूरी खबर…. लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, ₹160 के विवाद में किया था डबल मर्डर लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने घिरने पर पुलिस पर तमंचे से फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार तलाश कर रही थीं। आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा के किशन रावत के रूप में हुई। मुठभेड़ हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते पर हुई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने 160 रुपए उधारी के विवाद में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या की थी। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अलविदा जुमा पर हाईअलर्ट:ज्ञानवापी मस्जिद में 2 शिफ्ट में पढ़ी जाएगी नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; ड्रोन से की जा रही निगरानी
    Next Article
    यूपी में सिलेंडर के लिए मारपीट, लात-घूसे चले:लखनऊ में 400 मीटर लंबी लाइन; योगी बोले-24 घंटे मॉनिटरिंग हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment