Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:चित्रकूट में मोबाइल खोने पर युवक ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    13 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल खोने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली से कर्वी लौटते समय उसका मोबाइल खो गया था। मोबाइल नहीं मिलने से वह काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम चाचा घर पहुंचे तो युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अभय रैकवार (22) के रूप में हुई है। उसके भाई अवधेश कुमार ने बताया कि अभय दिल्ली में अपनी मां मनोजिया देवी के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो दिन पहले वह अकेले कर्वी आया था। इसी दौरान रास्ते में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल खोने के बाद से वह परेशान था। पढ़िए पूरी खबर… विधानसभा चुनाव तक अयोध्या में ही रहेंगे चंपत राय, चढ़ावा चोरी की जांच पूरी होने के बाद ऐसा क्यों हो रहा, जानिए 5 कारण अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच पूरी हो चुकी है। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें पूर्व ट्रस्ट महासचिव चंपत राय को आरोपी नहीं बनाया गया है। उनका नाम गवाहों की सूची में शामिल है। अब चर्चा है कि चंपत राय फिलहाल अयोध्या से बाहर नहीं जाएंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव तक यहीं रह सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय को पहले अयोध्या से बाहर भेजे जाने की चर्चा थी। हालांकि अब इस योजना को फिलहाल टाल दिया गया है। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ में ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा: रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख ठगे, फिरौती के केस में फंसाने की धमकी दी लखनऊ के इंदिरानगर स्थित दीपक नगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आदेश कुमार सिंह को साइबर ठगों ने ED अधिकारी बनकर आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने उनके आधार कार्ड से मुंबई में सिम जारी होने और उसी नंबर से फिरौती मांगने की बात कही। इसके बाद गिरफ्तारी की धमकी देकर जांच के नाम पर उनकी एफडी तुड़वा दी। ठगों ने 19 से 24 सितंबर के बीच आदेश कुमार सिंह से अलग-अलग खातों में करीब 96.65 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब उनसे अतिरिक्त रकम की मांग की गई तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख ठगे, फिरौती के केस में फंसाने की धमकी दी
    Next Article
    'मेयर साहब...कार से नीचे पानी में उतरिए, ये स्पेन है':गोरखपुर में जलभराव का जायजा लेने नगर आयुक्त के साथ पहुंचे थे, व्यापारियों ने घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment