Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:फतेहपुर में युवती मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी, VIDEO; बोली- सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे भी अपनाइए

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजन उसे समझाते रहे कि ऐसा न करे, लेकिन युवती अपनी जिद पर कायम रही। इसके बाद परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान वह चिल्लाते हुए ऑटो से उतरकर भागने लगी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। युवती का अपने मौसा के साथ पिछले 18 महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब मौसी ने दोनों के मिलने पर आपत्ति जताई और युवती को रोकने की कोशिश की, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने मौसा के साथ ही रहना चाहती है। युवती ने बार-बार कहा कि वह उनके साथ पत्नी के रूप में रहना चाहती है। युवती का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कहती दिखाई दे रही "सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 60 हजार एडेड शिक्षकों को 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी, शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव राहुल ‘रार, हुड़दंग और लफंगई’ का प्रतीक: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले, AI समिट हंगामे के सूत्रधार राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “राहुल का मतलब आर से रार, ह से हुड़दंग और ल से लफंगई होता है।” बृजेश पाठक ने कांग्रेस के “मोहब्बत की दुकान” वाले नारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह मोहब्बत की दुकान नहीं, बल्कि उसमें नफरत, अराजकता, दंगा और भारत विरोधी सामान मिल रहा है। AI समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि AI समिट में नंगा नाच करने वाले कांग्रेसियों का राहुल गांधी महिमा मंडल कर रहे हैं। उन्हें बब्बर शेर कर रहे हैं। जो यह सिद्ध करता है कि उस पूरी पटकथा के सूत्रधार वही हैं। यहां पूरी खबर पढ़ें… मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत: खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस से मडावरा में हुआ हादसा ललितपुर के मड़ावरा में सोमवार रात 9 बजे स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत से दो की मौत, खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 2020 में की थी वारदात वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा सुनाई गई। उस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट में बताया कि 2020 में आदमपुर थाने में मुकीमगंज निवासी विजय कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच में आरोप सही पाए गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा में थार चलाने वाले युवक पर FIR: 23 फरवरी को ई रिक्शा में टक्कर मारी थी नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरसाना में दुल्हन की तरह सजी सखियां, लड्डूमार होली शुरू:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंचीं, जमकर डांस; विदेशी भी पहुंचे
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म दोषी को 7 साल का सजा:सिद्धार्थनगर कोर्ट ने 35 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment