Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गंगा एक्सप्रेस-वे 15 दिन टोल फ्री रहेगा, सीएम योगी का ऐलान

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर आप 15 दिन फ्री में सफर कर सकते हैं। आपको टोल नहीं देना पड़ेगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। शासन ने यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) और अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को टोल न लेने का आदेश दिया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि टोल न लेने से जो नुकसान होगा, उसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल के प्रस्ताव को कैबिनेट में पास होने के बाद ही लागू किया जाएगा। अभी इस साल के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे पर जो टोल दरें तय दी गई हैं। उसमें दोपहिया, तीनपहिया और ट्रैक्टर के लिए टोल की कीमत 1.28 रुपए प्रति किमी तय की गई है। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन चालकों के लिए 4.05 रुपए प्रति किमी, हल्के व्यावसायिक वाहन, छोटे मालवाहक वाहन और मिनी बस के लिए 8.20 रुपए प्रति किमी की दर से टोल तय किया गया है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। गंगा एक्सप्रेस-वे पर हाईटेक टोल व्यवस्था की गई है। इन पर आपको रुकने की जरूरत नहीं है। सेंसर से ही आपका टोल कट जाएगा। सिर्फ एंट्री और एग्जिट पर ही बैरिकैडिंग रहेगी। महाकुंभ भगदड़ मामले में आयोग नहीं, जिला प्रशासन करेगा मुआवजे का फैसला, 30 दिन की डेडलाइन तय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महाकुंभ मेला 2025 की भगदड़ से जुड़े मुआवजे के दावों पर निर्देश जारी किए। कोर्ट ने कहा कि पीड़ितों या उनके आश्रितों द्वारा दायर मुआवजे के दावों पर निर्णय लेने का अधिकार न्यायिक जांच आयोग का नहीं, बल्कि जिला प्रशासन और मेला प्राधिकरण का है। मेलाधिकारी को मुआवजे के दावों पर 30 दिनों के अंदर फैसला करना होगा। यह आदेश जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस सत्य वीर सिंह की डिवीजन बेंच ने संजय कुमार शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याचिका में 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में एक रिश्तेदार की मृत्यु पर मुआवजे की मांग की गई थी। अदालत ने न्यायिक जांच आयोग के सचिव द्वारा दाखिल हलफनामे का अवलोकन करते हुए कहा कि मुआवजे के दावों का निपटारा आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। आयोग का कार्य केवल घटना के कारणों की जांच करना भविष्य के लिए सुझाव देना और प्रशासनिक समन्वय की समीक्षा करना है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने न तो भगदड़ की घटना से इनकार किया और न ही इस तथ्य से कि कुछ पीड़ितों के परिवारों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। जब राज्य खुद घटना और नुकसान को स्वीकार कर चुका है तो आयोग द्वारा इस बात की जांच करना आवश्यक नहीं है कि भगदड़ हुई थी या नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर डासना धाम मंदिर की महंत यति चेतनानंद सरस्वती का हार्टअटैक से निधन: 51 साल की थी गाजियाबाद के डासना धाम की महंत मां चेतनानंद सरस्वती का निधन हो गया। वह 51 साल की थीं। वह 26 साल से डासना मंदिर से जुड़ी थीं। मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहती थीं। चेतनानंद मूल रूप से मेरठ के शास्त्रीनगर की रहने वालीं थीं। उन्हें कुछ समय से अस्थमा था। छोटा नरसिहांनंद उर्फ अनिल यादव ने बताया- गुरुवार शाम मेरठ में हार्ट अटैक से निधन हुआ। वह 2 दिन पहले ही गाजियाबाद मंदिर से गई थीं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को अपना गुरु मानती थीं। उनके निधन पर यति नरसिंहानंद गिरी ने दुख जताया है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को मेरठ में निकाली जाएगी। उनकी पहचान एक हिंदुवादी वक्ता के रुप में थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर हज यात्रा के नाम पर जज के परिवार से ठगी: सहारनपुर में तैनात हैं, लखनऊ से दो आरोपी अरेस्ट, 4 के खिलाफ FIR सहारनपुर में हज यात्रा पर भेजने के नाम पर करीब 23 लाख 99 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सहारनपुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी) हैं, जिन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लखनऊ निवासी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। शिकायत के अनुसार, बीकापुर के सराय भरौली निवासी मोहम्मद अहमद खान, जो वर्तमान में सहारनपुर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं, वर्ष 2026 में अपने परिवार के साथ हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। जुलाई 2025 में उनका संपर्क लखनऊ के हुसैनगंज निवासी आमिर रशीदी, उसके बेटे फहद रशीदी और एजाज अहमद से हुआ। बाद में उनसे लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात भी हुई। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को 'अलफहद टूरिज्म' से जुड़ा बताते हुए हज यात्रा का पैकेज ऑफर किया। इसमें सऊदी अरब की यात्रा, वीजा, ठहरने, खानपान, स्थानीय परिवहन, गाइड और अन्य सुविधाएं शामिल थीं। प्रति व्यक्ति 4 लाख 75 हजार रुपए का पैकेज तय हुआ। 31 जुलाई 2025 को एजाज अहमद ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिखित एग्रीमेंट भेजा। इसमें उसने खुद को अलफहद टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड का जनरल मैनेजर बताया और कंपनी की मुहर भी लगी थी। जैसे-जैसे हज यात्रा की तारीख नजदीक आई, पीड़ित ने वीजा और टिकट के लिए कई बार संपर्क किया। आरोप है कि हर बार उन्हें आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। आखिरकार आरोपियों ने साफ तौर पर वीजा और टिकट देने से इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर मेरठ में मोमबत्ती से लगी घर में आग, ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर युसूफ अली अपनी पत्नी जरीना और बेटे इब्राहिम के साथ झोपड़ी में रहते थे। गुरुवार रात जरीना अपने ढाई साल के बेटे इब्राहिम को सुलाकर कूलर के ऊपर जलती मोमबत्ती छोड़कर पास ही अपने पिता के घर चली गई थीं। इसी दौरान मोमबत्ती असंतुलित होकर गिर गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम इब्राहिम को संभलने का मौका नहीं मिला और वह झोपड़ी के अंदर ही जिंदा जल गया। पढ़ें पूरी खबर... म जदूर दिवस पर यूपी के 8 जिलों में अलर्ट, नोएडा में हुई हिंसा को लेकर सरकार का फैसला 1 मई को मजदूर दिवस पर यूपी के 8 औद्योगिक शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के पुलिस कमिश्नर, कप्तान, डीएम और श्रम विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम विभाग को भी इन जिलों में खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने को कहा है। दरअसल पिछले दिनों गौतमबुद्ध नगर में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसे देखते हुए ये अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और गोरखपुर शामिल हैं। यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट, डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़ कानपुर में साइबर ठगी करने वाले 8 लोग अरेस्ट किए गए हैं। इसमें अलग-अलग बैंकों के पांच अधिकारी शामिल हैं। यह साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे। यह गिरोह साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फर्म बनाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में नवीं मुंबई में डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ की ठगी के बाद एक कानपुर के शुभम गौड़ के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपए भेजे थे। इसी तरह देश में 17 अन्य हुए साइबर क्राइम में भी कानपुर के एक खाते का इस्तेमाल हुआ था। बर्रा पुलिस के पास NCRP पोर्टल से अलर्ट आया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का गुरुवार को खुलासा किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या:पति 1 घंटे ही पहले घर से गया था, लौटा तो लाश देख फूट-फूटकर रोया
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस वे से मजबूत होगी पूर्वांचल की इकोनॉमी:यहां तैयार होने वाले उत्पाद आसानी से भेजे जा सकेंगे पश्चिमी जिलों में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment