Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचने के लिए पड़ोसियों पर लगाया आरोप

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने पास पड़ा पत्थर ऊपर फेंक दिया और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर वह अपने मां के कमरे में गया तो देखा कि शव फर्श पर पड़ा है। इसके बाद वह लोगों के बीच पहुंचा और चिल्लाते हुए कहा- मेरी मां की हत्या पड़ोसी डब्बू और जसवीर ने कर दी है। इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने पड़ोसियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर… निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी किया भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को जल्द ही पोस्टिंग मिल सकती है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इस बारे में शनिवार को लिखित आदेश जारी किया है। हालांकि, अभिषेक प्रकाश की बहाली की खबर शासन ने गुरुवार सुबह ही कंफर्म कर दी थी। अभिषेक प्रकाश पर करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए बिजनेस मैन से 1 करोड़ रुपए कमीशन मांगने का आरोप था। जो सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए मांगा गया था। इस मामले की शिकायत सीएम योगी से की गई थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद अभिषेक पर एक्शन लिया। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांगने की बात कबूली। निकांत ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। 10 फरवरी को कोर्ट में बिजनेसमैन ने कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। माता प्रसाद पांडे बोले- पायल छोटा दिया है: सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। आयोजन में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे भी पहुंचे। उन्होंने दुल्हनों को मिले सामान की जांच की। माता प्रसाद पांडे ने कहा- अभी मैं देख रहा था कि क्या-क्या सामान दिया गया है। थाली दी है, कटोरी दी है। पायल छोटा दिया है। उन्होंने आगे कहा- हमारी सरकार में हम लोग सामूहिक विवाह नहीं कराते थे। सीधे दुल्हन के खाते में पैसा भेज देते थे। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं HPCL हत्याकांड, पीलीभीत में अलंकार अग्निहोत्री बोले- CM ने ब्राह्मण समाज को परेशान किया बदायूं के HPCL के प्लांट में हुई दोहरी हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पीलीभीत पहुंचे। पूरनपुर के रहने वाले मृतक डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिले। पूरे मामले में प्रदेश सरकार, HPCL प्रबंधन और बदायूं प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि CM ने ब्राह्मण समाज को बहुत परेशान किया है। अब जीतने के लिए ये दंगे और युद्ध भी करवाएंगे पर इनकी सरकार अब नहीं आने वाली। पढ़ें पूरी खबर… 'ये पीढ़ी खुशनसीब, देश को विकसित होते देखेगी': मुरादाबाद में जेपी नड्डा बोले- युवा बदलाव का इंतजार नहीं, उसका हिस्सा बनें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री दी। नड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद जितना विकास अब हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। पढ़िए पूरी खबर… हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या की, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी को पीट रहा था, तभी भाई की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची थी। आरोपी ने खाना बना रही महिला पर तमंचे से फायर झोंका। महिला कमर में गोली लगते ही खून से लथपथ होकर गिर गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को पैर पर गोली मारकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा समेत दो कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना शुक्रवार शाम कछौना थाना क्षेत्र के टिकारी के मजरा प्रतापपुर की है। पढ़ें पूरी खबर… अलीगढ़ में दरोगा की मौत; लैपर्ड बाइक से गश्त पर निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल दरोगा की मौत हो गई। गुरुवार रात दरोगा चंद्रहाश (57) और पीआरडी जवान जयप्रकाश लैपर्ड बाइक से गश्त कर रहे थे। रात करीब 2 बजे जब वे सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान दरोगा चंद्रहाश की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में ईंट से सिर कूचकर पिता को मार डाला, फिर बेटे ने खुद की कलाई काटी मेरठ में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक मौके पर ही बैठा रहा और अपनी कलाई काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोगों ने बताया- शनिवार सुबह भी नशे की हालत में दुकान पर दोनों पिता-पुत्र का झगड़ा हुआ। वारदात शनिवार तड़के 4 बजे सिविल लाइन थानाक्षेत्र की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना सुबह भोर के समय की है। परिवार बिहार का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में नमाज के दौरान वकील के घर में लूट; पत्नी-बेटी को चाकू दिखाकर बंधक बनाया सहारनपुर में शुक्रवार रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो नकाबपोश बदमाशों ने एक एडवोकेट के घर में घुसकर चाकू दिखाकर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया। घर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड स्थित दया गार्डेन कॉलोनी की है। पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में तस्कर को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, मोहल्ले वालों ने लात-घूसों और बेल्ट से पीटा प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में कथित स्मैक तस्करी से नाराज मोहल्ले वालों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसे लात-घूसे और बेल्ट से मारा। सोशल मीडियो पर पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान युवक की बाइक को भी ईंट-पत्थरों से कूच दिया गया। कुछ दिन पहले इसी युवक ने शिवकुटी में स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में शामिल युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति को थाने ले गई। पुलिस पर आरोप है कि थाने में बैठाने के बाद दोनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी, अलविदा की नमाज से पहले वारदात प्रयागराज में घर में घुसकर दंबगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से महिला खुशमुदा और उसका 15 साल का भतीजा शोएब घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर ने कहा- थाने में शिकायत की, कोई नहीं बचेगा। घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश दी तो वह लापता मिले। उनके कुछ करीबियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में फोर्स लगातार गश्त पर है। घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… 7 सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को एक्स्ट्रा चार्ज योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 7 सीनियर आईएएस अफसरों के काम में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया। डॉ. लोकेश एम (प्रतीक्षारत) को सचिव, लोक निर्माण विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई। वे अब तक वेटिंग चल रहे थे। नीना शर्मा को प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुवीर को विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया। आशीष कुमार को अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। लिस्ट देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT-BHU में रोबोट ने किया डांस, VIDEO:हथेली जैसा ड्रोन देख लोग हैरान, 'सुल्तान' ने लगाई दौड़
    Next Article
    सहारनपुर में पत्नी की हत्या कर दामाद को फोन किया:बोला– मैंने तेरी सास को मार दिया, सबको बता दे; तकिये से मुंह दबाने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment