Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में पुलिस ने दूध व्यापारी ओंकार हत्याकांड में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी ने अपना नाम गौरव पुत्र विजेंद्र निवासी गनौली थाना लोनी बताया है। गौरव ने बताया कि 30 मई की सुबह मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर ओंकार की गोली बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को कार में डालकर ले गए और मेरठ में रोहटा के पास गंगनहर में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में गैंगस्टर उधम सिंह पर एक लाख इनाम:71 मुकदमों में वांछित की तलाश तेज मेरठ के कुख्यात अपराधी उधम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को उस पर घोषित इनामी राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। करीब दो सप्ताह पहले ही उधम सिंह सहित सात अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे उधम सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, साल 2011 में दर्ज एक मुकदमे में उधम सिंह जमानत पर बाहर आया था। बाद में कुछ लोगों ने शिकायत की कि उसने जमानत हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिकायतकर्ता अनवर की तहरीर पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत हाईकोर्ट से खारिज, 7 महीने से जेल में बंद बरेली दंगा मामले में मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिलत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। तौकीर रजा 26 सितंबर 2025 यानी करीब 7 महीने से जेल में बंद है। उस पर बरेली में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को उकसाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान मौलाना के पक्ष ने दावा किया कि तौकीर रजा का दंगे से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था, जबकि पुलिस ने अदालत में वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य पेश किए। पुलिस का कहना था कि विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिससे तनाव और हिंसा की स्थिति बनी। दंगा मामले में उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद तौकीर रजा को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में 244 ऑपरेशन में आयुष्मान का सिर्फ एक मरीज:HRF लेंसों का कम इस्तेमाल किया गया, भुगतान वाली सर्जरी ज्यादा हुईं
    Next Article
    कानपुर में REEL बनाते समय खंती में पलटी कार:सनरूफ पर बैठे युवक की नीचे दबकर मौत; अंदर बैठे चार दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment