Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में REEL बनाते समय खंती में पलटी कार:सनरूफ पर बैठे युवक की नीचे दबकर मौत; अंदर बैठे चार दोस्त घायल

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर में लग्जरी कार के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। कार के अंदर बैठे चार युवक उसे सनरूप पर बैठाकर रील बना रहे थे। तभी कार खंती में पलट गई और युवक उसके नीचे दब गया। जबकि कार में बैठे 4 युवक भी नीचे दबने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान सौरभ (18) के रूप में हुई। युवक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र बछाऊपुर मोड़ की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए झकरा संभरपुर गांव के रहने वाले किसान बलिराम कुश्वाहा के परिवार में पत्नी प्रेमवती, बेटी पारुल, बड़ा बेटा रवि और छोटा बेटा सौरभ (18) था। पिता बलिराम कुश्वाहा ने बताया- शुक्रवार को सौरभ महराजपुर में नेवी की परीक्षा देने गया था। वहां ने शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा। रात करीब आठ बजे संभरपुर गांव के चार युवक अपने रिश्तेदार की एसयूवी-300 कार लेकर उनके घर पहुंचे। इसके बाद सौरभ उनके साथ चला गया। पिता बलिराम का कहना है कि चारों युवक कार के अंदर बैठे थे, जबकि मेरे बेटे सौरभ को सनरूफ पर बैठाकर वीडियो बनाने के लिए कहा। सभी युवकों ने रैकेपुर बछुआपुर के पास कार से स्टंट किया। इसी दौरान रैकेपुर मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर खंती में जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ सनरूफ पर बैठा था जो छत पर बैठकर रील बना रहा था। कार पलटने से उसके नीचे दब गया। जबकि अन्य साथी कार के अंदर फंसे रहे। हादसे में चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़े और कार में फंसे युवक को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने नीचे दबे सौरभ को कार सीधी कर बाहर निकाला और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया- घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि अन्य मामूली रूप से घायल है। घायलों का कहना है कि मोड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। रील बनाने जैसी बात गलत है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला:10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में दूध व्यापारी की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 50 हजार का इनाम था
    Next Article
    नोएडा में पति ने महिला को मित्र के साथ पकड़ा:मॉल में कर रही थी शापिंग, दोनों में मारपीट, पति और मित्र दोनों पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment