Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:जौनपुर में युवक की चाकू घोपकर हत्या, सीने-नाभि पर 3 वार, प्रेमिका की मां ने दी थी धमकी

    11 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह लहूलुहान हालत में गांव के एक तालाब के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। पास के प्राइमरी स्कूल के छात्रों ने युवक को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा युवक के सीने और नाभी पर चाकू से दो वार किए गए थे। आसपास खून ही खून फैला हुआ था। युवक की सांसें चल रही थी। परिजन तत्काल सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। उसके सीने और नाभि पर चाकू के तीन निशान मिले। पढ़िए पूरी खबर… रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक फंदे पर मिले, दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था रायबरेली में एक प्रेमी युगल का शव रविवार सुबह पेड़ से लटका मिला है। यह घटना मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम राजपुर और राधनपुर ग्राम सभा की सीमा पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान शिव बहादुर (26) पुत्र गंगा प्रसाद दोहरी गांव के रूप में हुई है, जबकि महिमा (24) पुत्री रामसमुझ यादव खादरी गांव की रहने वाली थी। दोनों में चार साल से अफेयर था। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना तकरीबन सुबह 4 से 5 बजे के बीच की प्रतीत होती है। खेतों में शौच के लिए आए ग्रामीणों ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पढ़िए पूरी खबर… AI समिट विरोध-प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने ललितपुर से यूथ कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लिया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव ऋतिक शुक्ला उर्फ मोंटी शुक्ला को ललितपुर से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में की गई है।पूरी खबर पढ़ें... आगरा में पुलिस की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा: चौकी में बुलाकर पीटा, हाईस्कूल की परीक्षा देना मुश्किल हुआ, दो दरोगा सस्पेंड आगरा में दो लड़कों के बीच हुए कहासुनी के बाद पुलिस ने एक नाबालिग छात्र को पीट दिया। नाबालिग को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। एक छात्र को रोक लिया। पहले उसे बांधा और उसके बाद पट्‌टे और डंडे से उसकी पिटाई की। छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई है। वह अपने हाथ से कुछ नहीं कर पा रहा है। शिकायत के बाद दो दरोगा को सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल टेस्ट करवाने की बात कही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों दरोगा पर एफआईआर करने का भरोसा दिया गया है। यह मामला किरावली थाना के मिढ़ाकुर पुलिस चौका का है। पूरी खबर पढ़ें बदायूं में दो बसों की टक्कर, 3 की मौत:मेरठ हाईवे पर रोडवेज और बारात लेकर जा रही बस भिड़ीं, 12 घायल, 4 रेफर बदायूं के मेरठ हाईवे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हैं। 4 लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसा उझानी थाना क्षेत्र में उझानी-बरेली हाईवे पर अब्दुल्लागंज मोड़ के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र के बाराकलां गांव से शादी समारोह निपटाकर कासगंज के नगला भम्मा (थाना सहावर) लौट रही थी। बस में बाराती सवार थे। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी; 2 दिन पहले महिला से लूटी थी चेन लखनऊ के गाजीपुर इलाके में पुलिस और 2 लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें गोली मारी। एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। उसे साथी समेत दबोच लिया। उनके पास से लूटी हुई चेन के 2 टुकड़े, चोरी की स्कूटी, 2 तमंचा, 1 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- गोली लगने से घायल लुटेरे की पहचान मूल रूप से सीतापुर बिस्वा निवासी मोहम्मद रानू ऊर्फ फराज और दूसरे की सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें कानपुर में ट्रैक्टर निकालने पर बवाल, दलित का घर फूंका: लाठी-डंडे चले; फायरिंग का आरोप, 7 घायल; विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। आरोप है कि दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लगा दी और चार राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव में पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और घायलों को घाटमपुर सीएचसी भिजवाया। विधायक सरोज कुरील ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर में मौलाना कारी इसहाक बोले-औरत पर हाथ उठाना गलत: कुरान हमें इसकी इजाजत नहीं देता है, तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है सहारनपुर में जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने तालिबान के नए कानून पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें कहा गया था कि पति को पत्नी की 'गलती' पर शारीरिक दंड देने की अनुमति है, बशर्ते हड्डी न टूटे। इसहाक गोरा का कहना है कि औरत पर हाथ उठाना गलत है । कुरान हमें इसकी सीख नहीं देता है। तालिबान का कानून इस्लाम नहीं है । ऐसी सोच को मजहब-ए-इस्लाम से जोड़ना सरासर गलत है। कारी इसहाक गोरा ने कहा-इस्लाम रहमत, इंसाफ और इज्जत का दीन है। किसी भी प्रकार की ज्यादती, अपमान या हिंसा को शरीअत की तालीमात का हिस्सा बताना दीन की गलत तशरीह है। मौलाना ने जोर देकर कहा कि घरेलू जीवन में नर्मी, मोहब्बत और रहम का उसूल बुनियादी है। अगर किसी समाज या गिरोह की सोच इस बुनियाद से टकराती है, तो उसे इस्लामी करार नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें ‘रन फॉर राम’ में उमड़ा जनसैलाब:14 कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था और फिटनेस का संगम अयोध्या एक बार फिर आस्था और उत्साह से सराबोर दिखी, जब क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में “रन फॉर राम” का भव्य आयोजन 14 कोसी परिक्रमा पथ पर हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। लगभग 42 किलोमीटर लंबी इस स्पर्धा में 2100 मीटर से लेकर फुल मैराथन तक की प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। राम नाम के जयकारों के साथ शुरू हुई दौड़ में पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? जानें कैसे हुई गिरफ्तारी
    Next Article
    शंकराचार्य यौन शोषण केस में क्या गिरफ्तार होंगे?:पॉक्सो एक्ट में बच्चों का बयान ही काफी; उम्र कैद की सजा मिल सकती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment