Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कैबिनेट मंत्री नंदी की मां का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा- आज मां की छाया सिर से दूर हो गई

    3 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मां का बुधवार को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद मंत्री नंदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मां के निधन पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, 'आज मां की छाया सिर से दूर हो गई।' मंत्री नंदी ने लिखा कि पिता के निधन के बाद मां ने ही पूरे परिवार को संभाला था। उनका स्नेह, ममत्व और आशीर्वाद हर मुश्किल परिस्थिति में लड़ने की ताकत देता था। उनकी मौजूदगी जीवन में ईश्वर की मौजूदगी जैसी थी। मां के निधन की खबर साझा करते हुए मंत्री भावुक नजर आए। उनका पैतृक आवास प्रयागराज में है। उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। महिला प्रधान के पति ने कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया, पत्नी शव से लिपटकर रोई संभल में प्रधानपति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह सोमवार रात 9:15 बजे घर लौटे और सीधे कमरे में चले गए। वहां कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी। आवाज सुनकर खाना बना रही प्रधान पत्नी और घरवाले दौड़कर पहुंचे। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान पत्नी पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर गुन्नौर के तरफरी गांव की है। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र कुमार (44) के रूप में हुई है। पत्नी रूबी गांव की प्रधान हैं। 9 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दो बेटियां हैं। पढ़िए पूरी खबर…. हरदोई स्टेशन पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी, जेब से मिले आधार कार्ड पर पहचान की कोशिश जारी हरदोई रेलवे स्टेशन पर बने ब्रिज की ग्रिल से एक युवक का शव लटका मिला। मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे युवक प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंचा। इसके बाद गमछे के सहारे फंदे से लटक गया। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। इसके बाद दोनों थानों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल जीआरपी और आरपीएफ थानों से महज 100 मीटर की दूरी पर है। जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। उस पर अमन सोनी नाम और गुजरात का पता दर्ज है। फिलहाल पुलिस बाकी शिनाख्त करने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में 20 लाख श्रद्धालु शामिल:10 जोन में बांटा गया मार्ग, ड्रोन से निगरानी; कमांडो तैनात
    Next Article
    भाजपा बोली-UGC से किसी का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे:मथुरा में केंद्रीय नेतृत्व ने माना- नियम बनाने में चूक हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment