Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में 2 डंपरों की टक्कर, केबिन में फंसे 2 भाई, 3 घंटे तक तड़पते रहे; मौत

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मौरंग लदे खराब खड़े डंपर में पीछे से आ रहा डंपर जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से टकराए डंपर का केबिन बुरी तरह से पिचक गया। ड्राइवर और हेल्पर अंदर ही फंस गए। दोनों काफी देर तक तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला नहीं जा सका। फिर 2 क्रेन मंगाई गई। डंपरों को आगे पीछे खींचा गया। 3 घंटे बाद शवों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसा शनिवार सुबह नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरी खबर पढ़ें गाजियाबाद में बुजुर्ग की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार: रंजिश के कारण 29 अप्रैल को मर्डर किया था गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बुजुर्ग की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि रंजिश के चलते बुजुर्ग की हत्या की थी। हत्याकांड में एक फरार अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हत्यारोपी आनंद भी पड़ोसी है, आनंद की पत्नी बुजुर्ग के यहां काम करती थी। पूरी खबर पढ़ें गोरखपुर में बारिश के पानी को लेकर विवाद, युवती की चाकू से गोदकर हत्या; दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर गोरखपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे मकान की दीवार पर बारिश का पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पड़ोसी ने पानी गिरने को लेकर पहले आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आरोपी पड़ोसी ने दूसरे पक्ष की 21 वर्षीय युवती श्रुति को चाकू मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें कन्नौज में हादसे में भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत; डिवाइडर से टकराई इनोवा, 3 घायल कन्नौज में तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। इनोवा में 4 लोग सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। 2 की गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर दुबई नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों ने लिखाई FIR; पुलिस को सप्लाई का शक लखनऊ एयरपोर्ट पर एक युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया है। उसने लगेज के अंदर तमंचा छिपा रखा था। काउंटर पर जैसे ही लगेज लेकर गया तो उसकी जांच हुई तो उसमें तमंचा निकला। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी गार्ड्स ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने से पुलिस बुला ली। इसके बाद युवक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस को तमंचा के दुबई में सप्लाई किए जाने का शक है। युवक की पहचान गोंडा के चांदपुर लखपत राय के महेश कुमार चौहान के रूप में हुई। वह 12वीं पास है। पढ़िए पूरी खबर… राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत;BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज इलाहाबाद हाईकोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर दायर याचिका को रद्द कर दिया है। बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बयान के खिलाफ FIR दर्ज करने की याचिका दाखिल हुई थी। इस मामले में 9 अप्रैल को हाईकोर्ट के जस्टिस विक्रम डी. चौहान की सिंगल बेंच सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। यह याचिका सिमरन गुप्ता ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि “हम बीजेपी, आरएसएस और भारतीय सरकार से लड़ रहे हैं।” इसमें संभल की चंदौसी कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल याचिका को कमजोर बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया। इससे पहले 21 मई 2025 को संभल के जिला जज कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब देने या कोर्ट में पेश होने को कहा था। बाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समन जारी किया, लेकिन बाद में याचिका खारिज कर दी गई। इसी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान में बम निष्क्रिय करते दौरान धमाका, IRGC के 14 जवानों की मौत
    Next Article
    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; डेढ़ साल पहले शादी टूटी, मां बोली- लड़की परेशान करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment