Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में सपा विधायक की फॉर्च्यूनर कार में लगी आग, 2 युवकों ने कूदकर बचाई जान

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सपा विधायक हसन रूमी की चलती फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई। इस दौरान कार में सवार 2 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद भी कार सड़क पर करीब 50 मीटर तक दौड़ती रही। स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों से पाइप लगाकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर प्रतापगढ़ पुलिस की 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, पैर में गोली लगी; सिपाही भी घायल प्रतापगढ़ पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी का हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह आठ मुकदमों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर अखिलेश यादव कल करेंगे ‘मूर्ति देवी-मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत, 1-1 लाख रुपए देंगे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को ‘मूर्ति देवी-मालती देवी’ महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे। इस सम्मान का नाम उनकी दादी मूर्ति देवी और मां मालती देवी के नाम पर रखा गया है। इस पहल के तहत 20 अलग-अलग कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन कैटेगरी के नाम फूलन देवी, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य महान विभूतियों पर रखे गए हैं। हर सम्मान के साथ 1-1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- उनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पैरोल देने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। अंगद यादव दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी हैं। 1995 के लखनऊ हत्याकांड में सजा के खिलाफ उनकी अपील हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, 2015 में आजमगढ़ में एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया है। याचिका में उन्होंने उम्र (करीब 71 वर्ष), बीमारियों और पारिवारिक और कृषि कार्यों का हवाला देते हुए दो महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:5 डिग्री लुढ़का पारा; 3 दिन बाद फिर से बारिश के आसार
    Next Article
    भाजपा संगठन संघर्ष व सफलता का पर्याय:महानगर संयोजक ने कहा- BJP की स्थापना और विकास को 3 फेज में समझ सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment