Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में पुलिस से भिड़े सपाई, बस पर चढ़कर बोले- पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीटा

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने हजरतगंज चौराहे पर नीट परीक्षा लीक और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस बस की छत पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सड़क पर घसीटा, इससे उनके कपड़े फट गए और हाथ छिल गए। पढ़िए पूरी खबर.. किडनी कांड में डॉ. दंपती समेत 3 की जमानत खारिज; DGC ने कहा- आहूजा दंपती और एजेंट शिवम ट्रांसप्लांट गिरोह में शामिल थे कानपुर में किडनी कांड में फंसे आहूजा हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा और उनकी पत्नी प्रीति आहूजा के साथ एजेंट शिवम अग्रवाल की जमानत अर्जी जिला जज अनमोल पाल की कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से तर्क रखा गया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है, किडनी ट्रांसप्लांट कराने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, जिसका अभियोजन की ओर से विरोध किया गया। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में अर्टिगा-एक्सयूवी की टक्कर में 3 की मौत, कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला प्रयागराज में शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे अर्टिगा कार और एक्सयूवी में टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर से अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पिचक गया। जबकि एक्सयूवी सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पीछे की सीट पर बैठी महिलाओं को बाहर निकाला। घयलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। कार सवार मध्य प्रदेश के मैहर देवी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसा नैनी नए पुल स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास हुआ। त्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जानकारी के मुताबिक फाफामऊ शांतिपुरम निवासी दीपक चौरसिया पुत्र छेदीलाल अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश के मैहर दर्शन के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार लेप्रोसी चौराहे के पास पहुंची, तभी महोबा की तरफ से आ रही एक्सयूवी से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पढ़ें पूरी खबर ऊर्जा संकट को लेकर यूपी सरकार सख्त; सरकारी अधिकारियों की गैर- जरूरी यात्राओं पर रोक; ऑनलाइन होगी मीटिंग ऊर्जा संकट को देखते हुए यूपी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। सरकारी अधिकारियों की गैर-जरूरी यात्राओं पर 7 महीनों के लिए रोक लगा दी गई है। साथ ही शहरों में 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में साइकिल चलाने के लिए अलग ट्रैक बनाए जाएंगे। 10 साल से पुराने सरकारी वाहनों, जनरेटर और दफ्तरों की बिजली खपत की जांच कराई जाएगी। यूपी सरकार के विशेष सचिव प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर विकास विभाग की सभी बैठकें ऑनलाइन कराई जाएं। जिलों के बीच होने वाली बैठकें, प्रशिक्षण और सेमिनार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही किए जाएं। दफ्तरों में AC, लाइट और लिफ्ट का उपयोग कम से कम किया जाए। AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखा जाए। अब पॉइंटवार पढ़िए अहम निर्देश मेरठ के IIMT में एमबीए छात्रा की मौत मामले में एसआईटी गठित; टीचर और 2 वार्डन सस्पेंड मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्रा अनु गुप्ता की मौत मामले में हॉस्टल निदेशक और 2 वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। तीनों ने छात्राओं से अभद्रता की थी। इसके साथ ही मामले की एक 13 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। यह समिति अनु गुप्ता की मौत कैसे हुई? ये सुसाइड या हत्या? इसकी जांच करेगी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला कैंपस पहुंची। अनु का कमरा देखा। कमरे की दीवार पर अनु ने लिखा था- होप। छात्राओं ने बताया अनु जीना चाहती थी, मगर यूनिवर्सिटी ने उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया। उसे मेंटली टॉर्चर किया जा रहा था। टीचर रात में गर्ल्स हॉस्टल में घुस आता था। अनु पर 30 हजार रुपए अटेंडेंस फीस का दबाव बनाया जा रहा था। दरअसल, 20 मई को यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की लॉबी में अनु की डेडबॉडी पड़ी मिली थी। वह तीसरी मंजिल पर रहती थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए गंगानगर थाने में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी पर सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़िए पूरी खबर कारगिल शहीद की पत्नी को पेंशन नहीं पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब; मेरठ का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ की रहने वाली विमलेश देवी की पारिवारिक पेंशन बंद किए जाने के संयुक्त सचिव सैनिक कल्याण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ के आदेश की चुनौती याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने दिया है। याची के पति सतीश कुमार वर्ष 1999 में ऑपरेशन विजय और रक्षक के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। सरकार ने याची के पति को सेना मेडल से भी सम्मानित किया था। याची को पेंशन दिए जाने के आदेश में ही उसी परिवार में पुनर्विवाह किए जाने पर समस्त सुविधाओ का लाभ मिलने की बात पेंशन प्रपत्र में कही गई थी। लेकिन शादी के सभी सुविधाएं रोक दी गईं। पढ़िए पूरी खबर लखीमपुर में जनरेटर फटने से महिला की मौत, 3 घायल; 500 मीटर दूर गिरा पहिया, घर-बस की छत फटी लखीमपुर में गुरुवार शाम कारखाने में जनरेटर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि जनरेटर के लोहे का भारी पहिया दो हिस्सों में टूटकर 500 मीटर दूर गिरा। एक हिस्सा घर की टीन शेड तोड़कर नीचे काम कर रही महिला पर गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पहिया का दूसरा हिस्सा रोडवेज बस पर जा गिरा, जिससे छत फट गई। अंदर बैठी लड़की और एक युवक घायल हो गए। धमाके के दौरान कारखाने में काम कर रहा कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला महेवागंज कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर ने OT में छात्रा से रेप किया, हॉस्पिटल सील:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लखनऊ में एक्शन; FIR, डिग्री सस्पेंड
    Next Article
    मैनपुरी में यक्ष एप से नकबजनी गैंग का पर्दाफाश:नगदी, तमंचा, चोरी के औजार समेत चार शातिर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment