Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर ने OT में छात्रा से रेप किया, हॉस्पिटल सील:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लखनऊ में एक्शन; FIR, डिग्री सस्पेंड

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ऑपरेशन थिएटेर में छात्रा से रेप के मामले में आज प्राइवेट हॉस्पिटल सील कर दिया गया। हॉस्पिटल संचालक आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस सस्पेंड हो गया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने यह एक्शन लिया। ब्रजेश पाठक ने इस मामले में एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उसमें उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित बिटिया व उसके परिवार के साथ है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आरोपी चिकित्सक को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाई जाएगी। घटना बक्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल का है। देखिए कार्रवाई की 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… 3 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थी छात्रा पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसके इलाज के लिए 19 मई को उसे तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 21 मई को हॉस्पिटल में दोपहर करीब 3 बजे बेटी को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। ऑक्सीजन लगाने के बहाने डॉ. विजय गिरी बेटी को ऑपरेशन थिएटर में ले गया। उसके साथ बड़ी बेटी और एक नर्स भी गई। पिता का आरोप है कि कुछ देर बाद डॉ. विजय गिरी ने नर्स और बड़ी बेटी को बाहर भेज दिया। बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेप किया पिता ने आरोप लगाया कि डॉ. विजय गिरी ने बेटी की कलाई में लगे वीगो से उसे बेहोशी का इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद बेटी को कुछ होश नहीं रहा। कुछ देर बाद जब होश आया तो बेटी ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई। वह रो रही थी और उसने परिजनों को बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ रेप किया है। इसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आरोपी डॉ. विजय गिरी से पूछताछ के बाद आज उसे जेल भेज दिया। आयुर्वेदिक डिग्रीधारक है आरोपी डॉक्टर जांच में आया है कि डॉ. विजय गिरी ने किराए की बिल्डिंग लेकर 2022 में हॉस्पिटल खोला गया था। उसके पास आयुर्वेदिक चिकित्सकीय डिग्री है। वह अपने हॉस्पिटल में एलोपैथिक दवाओं से इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से रेप के मामले में अस्पताल को सील, अस्पताल संचालक आरोपी डॉ. विजय गिरी का चिकित्सकीय लाइसेंस तत्काल निलंबित और डिग्री को जब्त करने के लिए आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि भविष्य में आरोपी डॉक्टर कभी भी, किसी भी तरह के चिकित्सकीय दायित्वों का निर्वहन न कर सके। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में प्रचंड गर्मी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा:40 KM की रफ्तार से चलेगी लू; 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान, स्कूलों में छुट्‌टी लखनऊ में पिछले साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.6 डिग्री रहा। पिछले साल मई में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोमोज का ठेला पलटाया, सिलेंडर उठाकर पटका…VIDEO:गर्म तेल गिरने से दो बच्चे झुलसे, ग्राहक पिता-बेटे ने दुकानदार को गंदी-गंदी गालियां
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में पुलिस से भिड़े सपाई, बस पर चढ़कर बोले- पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment