Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, बैंक मैनेजर सहित 4 की मौत

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर संतकबीर नगर में डीसीएम-कार की टक्कर, कुशीनगर के 2 पत्रकारों की मौत, लखनऊ से लौट रहे थे संतकबीर नगर में सड़क हादसे में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत हो गई। दो अन्य पत्रकारों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग कार से लखनऊ से कुशीनगर लौट रहे थे। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि चारो लोग कार में ही फंस गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। हादसा खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर सोमवार सुबह हुआ। पढ़ें पूरी खबर… IAS अभिषेक प्रकाश को मिली पोस्टिंग, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने; 1 साल पहले सस्पेंड हुए थे भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड होने के करीब 1 साल बाद बहाल हुए IAS अभिषेक प्रकाश को पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। 3 दिन पहले योगी सरकार ने IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी बाबू निकांत जैन के जरिए सोलर इंडस्ट्री प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता से 1 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। नहीं मिलने पर प्रोजेक्ट की फाइल रोक दी थी। बिजनेसमैन ने इसकी शिकायत सीएम योगी से की थी। सीएम ने STF से जांच कराने के बाद एक्शन लिया था। STF ने बाबू निकांत जैन को गिरफ्तार किया था। उसने भी कबूला था कि वह अभिषेक के कहने पर रिश्वत मांग रहा था। निकांत जैन ने गिरफ्तारी के खिलाफ लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इसी साल 10 फरवरी को लखनऊ हाईकोर्ट में बिजनेसमैन अपनी बात से मुकर गए। कहा- उन्होंने शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट ने मामले को रद्द कर दिया था। बाबा रामदेव मैनपुरी में बोले- अमेरिका में दुराचार के लिए बना था टापू, एप्स्टीन फाइल्स में बड़े नेताओं के नाम मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘एप्स्टीन फाइल्स’ का जिक्र करते हुए अमेरिका और वहां के कई प्रभावशाली नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में दुराचार के लिए एक विशेष टापू बनाया गया था। जहां दुनिया के कई बड़े नेता और उद्योगपति जाते थे। यह बयान एसआरआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भारतीय शिक्षा बोर्ड के शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान दिया। बाबा रामदेव ने तथाकथित एप्स्टीन फाइल्स का उल्लेख करते हुए कहा कि इन फाइल्स में कई बड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की चर्चाएं होती रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… RSS के यूपी में अब 12 विभाग होंगे, प्रांत व्यवस्था खत्म होगी, 6 महीने बाद लागू होगी नई व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा के पानीपत में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को आखिरी दिन था। बैठक में संघ में प्रांत की जगह विभाग और क्षेत्र की व्यवस्था की जगह अब विभाग राज्य व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। यूपी में अब 6 प्रांत की जगह 12 विभाग और 2 क्षेत्र की जगह एक राज्य इकाई होगी। नई व्यवस्था 6 महीने बाद से लागू होगी। इसके बाद यूपी में संघ के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदल जाएगी। वहीं, संघ का विस्तार ज्यादा होगा। इसके अलावा रविवार को कुछ प्रचारकों के कामकाज और क्षेत्र भी बदले गए हैं। हरीश रौतेला क्षेत्र संपर्क प्रमुख पश्चिम यूपी बनाए गए हैं। वह पहले सह-संपर्क प्रमुख थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा को एबीवीपी की जगह अब संघ की जिम्मेदारी मिलेगी। संभल में खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। शनिवार देर रात की यह वारदात जिला मुख्यालय से महज 700 मीटर दूर बहजोई कस्बा क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, ट्रोनिका सिटी में हुए हादसे में तीन अन्य घायल गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-देहरादून अंडरपास गढ़ी कटेया कट पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों ही मृतक लेवर का काम करते थे जिसमें से गाजियाबाद का ही रहने वाला है जबकि दूसरे मृतक की पहचान थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें लखीमपुर में भूसा गोदाम में घुसा तेंदुआ, वीडियो बनाने की कोशिश में किसान घायल लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज में एक किसान के भूसा गोदाम में घुसे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान का एक हाथ घायल हो गया। तेंदुआ करीब तीन घंटे से गोदाम में ही छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। रन नगर गांव निवासी राजन शर्मा के फार्म हाउस में मवेशियों के लिए रखे गए भूसे के गोदाम में कुछ लोगों ने तेंदुए को घुसते देखा। इसकी सूचना मिलने पर किसान राजन शर्मा भी वहां पहुंच गए और तेंदुए को तलाशने के लिए गोदाम के अंदर चले गए। जैसे ही उन्होंने तेंदुए को देखा और उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, वैसे ही तेंदुए ने उनके हाथ पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले के बाद राजन शर्मा किसी तरह खुद को बचाते हुए गोदाम से बाहर भाग आए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर.… कौशांबी में दुकान में आग से 15 लाख का नुकसान, अजुहा कस्बे में हुई घटना, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा करीब 15 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है। नेशनल हाईवे किनारे स्थित यह दुकान चंद्राज केसरवानी की है। उन्होंने महाशक्ति बीज भंडार और प्रीति केसरवानी के नाम से आद्या ट्रेडर्स नामक दो दुकानें खोल रखी हैं। चंद्राज केसरवानी ने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर वह परिवार के साथ सो गए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे उन्हें दुकान से धुआं उठता दिखा। शटर खोलने पर दुकान के अंदर भीषण आग लगी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल के सामने धकियाए गए विधायकजी:'मैं शराबी हूं...' गाने पर MLA नाचे, बेल्ट से मार खाने वाले BSA सम्मानित होंगे
    Next Article
    संभल केस में हाईकोर्ट का फैसला- सुरक्षा में नमाज हो:नमाजियों की संख्या कम कराने पर DM-SP को फटकारा था; जिला प्रशासन का आदेश रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment