Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी

    12 hours ago

    2

    0

    मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला 2019 में भाजपा नेताओं को जूते से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। राजभर पिछली कई सुनवाइयों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया और अगली सुनवाई पर पेश होने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 16 मई को होगी। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रतनपुरा बाजार में सुभासपा की जनसभा थी। आरोप है कि राजभर ने जनसभा में अपने कार्यकर्ताओ और जनता से कहा था- भाजपा के लोग वोट मांगने आएं तो उन्हें जूतों से मारें। मामले में हलधरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा। इसके बाद कई बार पेशी की तारीख दी गई, लेकिन मंत्री नहीं पहुंचे। इसलिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह की कोर्ट ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किया। पूरी खबर पढ़िए कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा, गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना; भाजपा झंडा लगी थार बरामद कानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर हमला कर दिया। महंत को चोटें आई हैं। दोपहर में हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थी, जिसका महंत रविकांत शुक्ला ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में गर्लफ्रेंड ने पूरी घटना की जानकारी अजय ठाकुर को दी, जिससे वह भड़क गया। शाम होते ही अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से आश्रम पहुंचा और गेट खुलवाया। जैसे ही महंत बाहर आए, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने आश्रम परिसर में पत्थरबाजी भी की, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से अजय ठाकुर के एक साथी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भाजपा का झंडा लगी थार, बुलेट समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए हैं। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर टीचरों से ठगे 32 लाख: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का दिखाया डर, जेल भेजने की दी धमकी आगरा में एक शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठग ने महिला को 9 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। बोला-मैं प्रवर्तन निदेशालय से बोल रहा हूं। तुम्हारा नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जिंदगी भर जेल में सड़ोगी। यह धमकी साइबर अपराधियों ने दयालबाग निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी। उन्हें 9 दिन तक 4 से 5 घंटे के लिए डिजिटल अरेस्ट कर जेल भेजने का डर दिखाया। अपने खाते में 32 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद बोले- आतंकवाद का असली नाम जिहाद: उसका देश भी होता है और धर्म भी, इस्लामिक कंट्री समर्थन करती है आतंकवाद का धर्म भी होता है और देश भी होता है। जिहाद, कुरान और हदीस के अनुसार इस्लाम का सबसे बड़ा पवित्र कार्य है। जिसे किए बिना किसी मुस्लमान को अल्लाह की कृपा प्राप्त नहीं हो सकती। दुनिया का हर इस्लामिक देश जिहाद का पूरी तरह से समर्थन करता है और जेहादियों को हर तरह का सहयोग देता है। ये बातें शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने आज वीडियो जारी करके कही। उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर भी आपत्ति जताई है। नरसिंहानंद गिरी ने कहा-आजकल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि आतंकवाद का ना को धर्म होता है। और ना ही कोई देश होता है। पढ़िए पूरी खबर… फरहत मसूद को हाईकोर्ट से राहत, सबा पर सुनवाई कल: सबा संग पति को किया घेरने का प्रयास, मुकदमे में फॉर्नर एक्ट बढ़ा फर्जी दस्तावेज मामले में हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी सबा फरहत के पति फरहत मसूद को राहत दे दी है। कोर्ट ने फरहत मसूद की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। अभी सबा की याचिका लंबित है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। पाकिस्तान के लाहौर निवासी सबा का निकाह मेरठ के जली कोठी निवासी फरहत मसूद के साथ साल 1988 में हुआ था। देहलीगेट निवासी रुकसाना ने सबा फरहत पर गैरकानूनी तरीके से भारत में रहकर यात्रा करने और फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सबा को गिरफ्तार किया था। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में शादी से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी: अश्लील कमेंट किया, कपड़ें भी फाड़ें; FIR दर्ज गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। रास्ते में उसे अकेला देख कर अश्लील कमेंट करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना महिला ने अपने पति को दी। उसके बाद शिकायत लेकर वह आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पति के साथ मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE टॉपर बोले- IAS बनकर प्रशासन में बदलाव लाएंगे:10वीं में 99.20% लाने वाले समर्थ ने कहा- एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला मेरे आइडियल
    Next Article
    'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा':बिजनौर में महिला ने लिखा- एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा; पंखे से लटकता हुआ शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment