Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा':बिजनौर में महिला ने लिखा- एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा; पंखे से लटकता हुआ शव मिला

    10 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में डिजिटल ठगों की धमकियों से डरी एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड के दो दिन बाद महिला के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने एक व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र किया है। महिला ने लिखा- सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है। अब वह थक गई और आत्महत्या कर रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है। महिला ने सोमवार रात में कमरे में पंखे के सहारे लटकर जान दे दी थी। परिजन ने पुलिस को बताए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि, महिला के मोबाइल पर लगातार आ रहे वीडियो कॉल के बाद परिजन को शक हुआ। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला। इसमें भी ब्लैकमेल किए जाने का जिक्र है। इसके बाद महिला के परिजन ने पुलिस से संपर्क कर पूरी बात बताई और एफआईआर दर्ज कराई है। जानिए पूरा मामला… कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव फरीदपुर भोगी की रहने वाली मोनिका (30), हाउस वाइफ थीं। पति रणधीर (33) एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों की दो बेटियां- जिया (8) और नंदनी (11) हैं। नंदनी के अनुसार, सोमवार की रात में मां पेपर पर कुछ लिख रही थी। उसने पूछा कि मम्मा क्या हुआ, तो उन्होंने कहा- कुछ नहीं बेटा बस ऐसे ही कुछ लिख रही हूं। लिखने के बाद मां ने हम दोनों बहनों को सुला दिया। मंगलवार सुबह जब हम नींद से जगे तो देखा मां पंखे से दुपट्‌टे के सहारे लटक रही है। मां की हालत देखकर दोनों बेटियां रोने चिल्लाने लगीं। परिजन भी दौड़े पहुंचे। सूचना पर मायके के लोग भी पहुंच गए। परिजन को आत्महत्या की वजह कुछ समझ में न आई। लोकलाज के डर से परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। मोबाइल पर वीडियो कॉल से शक गहराया मृतका के भतीजे संयोग ने बताया- अंतिम संस्कार के बाद सब कोई घर पर था। बुआ मोनिका का फोन लगातार बज रहा था। जब फोन रिसीव किया तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। कहा- मोनिका से बात कराओ। बातचीत के बाद साइबर क्राइम की ओर शक गया। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला भतीजे ने बताया- इसके बाद उनके कमरे की तलाशी ली गई। एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। उसमें एक लड़के द्वारा परेशान किए जाने और ब्लैकमेल किए जाने के बारे में लिखा था। इसके बाद मोनिका का मोबाइल चेक किया तो व्हाट्सएप पर पांच अलग-अलग नंबरों से कॉल, मैसेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं। इनमें कोई खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बता रहा था, तो कोई मोनिका पर तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाकर उसे डराने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि ठगों ने उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और पैसे की मांग के साथ उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा… सॉरी माय डियर हसबैंड, आई लव यू… मुझे आपसे बहुत सारी बातें करनी हैं। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिनों से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है और अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। प्लीज, हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, इसलिए आपसे झूठ नहीं बोल सकती। प्लीज मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों का ध्यान रखना। अगर जिंदगी में दोबारा जन्म मिले तो मुझे आप ही मिलें। थैंक यू मेरी जिंदगी में आने के लिए। हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। सॉरी, आपके साथ न रह पाने के लिए। यह पत्र मेरे घरवालों को दिखा देना। मेरे मम्मी-पापा, भाई-भाभी सभी से सॉरी। मेरी जिंदगी में आप सभी का बहुत साथ रहा है। भाभी, मेरी मम्मी का ध्यान रखना। हर जन्म में मुझे आप ही मम्मी, पापा, भाई और भाभी मिलें। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। परिवार को भी दी जा रही थीं धमकियां मोनिका की मौत के बाद साइबर ठगों की धमकियां थमी नहीं है। बुधवार को भी कई कॉल आए और वे लोग मोनिका से बात कराने के लिए परिजन पर दबाव डाल रहे थे। परिजन ने बताया कि बात न कराने पर पति रणधीर को जेल भेजने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं। पति ने दी तहरीर, पुलिस को दिए तीन नंबर महिला के पति रणवीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिनसे महिला के फोन पर लगातार कॉल आती थीं। बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। एसपी बोले- साइबर एंगल की भी जांच एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह महिला की आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में सुसाइड नोट मिलने की जानकारी हुई, जिसमें एक युवक द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है। परिजनों ने साइबर अपराध की आशंका भी जताई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 3 दोस्तों का हत्यारोपी मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर:बर्थडे पर वारदात की थी; जिसकी हत्या की, उसकी बहन बोली- तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी
    Next Article
    मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी; पेशी पर नहीं आ रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment